चंडीगढ़ कांग्रेस पार्षद देवेंद्र बबला के वार्ड में भाजपा ने की सफाई, कहा- पार्षद अपने वार्ड की नहीं लेते सुध

चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी यूवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सेक्टर-27 में सफाई अभियान चलाया। यह कांग्रेस पार्षद देवेंद्र बबला का वार्ड है। भाजपा कार्यकर्याओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय पार्षद अपने वार्ड की समस्याओं के हल के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 12:52 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 12:52 PM (IST)
चंडीगढ़ कांग्रेस पार्षद देवेंद्र बबला के वार्ड में भाजपा ने की सफाई, कहा- पार्षद अपने वार्ड की नहीं लेते सुध
सेक्टर 27 स्थित पार्क में सफाई करते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।

चंडीगढ़, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी यूवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सेक्टर-27 में सफाई अभियान चलाया। भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे सप्ताह समाज सेवा का कार्य करने का निर्णय लिया था। इसी कड़ी में आज सुबह सेक्टर 27सी, शहर में पार्को की सफाई की गई। यह सफाई अभियान भाजपा जिला के अध्यक्ष मनीष भसीन मनु की अगुआई में हुआ,जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश के महामंत्री रामबीर भट्टी भी उपस्थित हुए।सफाई अभियान में जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक भट्ट, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष यशोदा आनंद, ममता वर्मा, सुनीता ठाकुर, पवन नॉट, आकाश, आजाद, अमित यादव, प्रदीप मालिक (मोंटी ), दीपक शर्मा, राजबीर, सागर राणा, रवि टांक व खुशबू कई वार्ड के लोग मोजूद थे।

मनीष भसीन मनु ने बताया कि सेक्टर-27सी के पार्कों के साथ यहां के पार्षद सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। पार्कों की हालत और गंदगी को देख कर ऐसा लगता है जैसे यह चंडीगढ़ के पार्क नहीं बल्कि कूड़ा-करकट फेंकने की जगह है। उन्होंने बताया कि यह अभियान अभी आगे भी ऐसे ही चलेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि देवेंद्र बबला अपनी राजनीति चमकाने में तो पूरा समय लगा देते हैं। लेकिन अपने वार्ड की साफ-सफाई के लिए उनके पास समय नहीं है। उनके वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। पार्षद उनको निपटाने में असमर्थ हैं। बबला अपनी नामाकमी छुपाने के लिए पूरा दोष निगम पर मड़ रहे हैं जबकि वार्ड की समस्याओं को दूर करने की जिम्मेदारी वार्ड पार्षद की होती है।

शशांक भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के पार्षद निगम बैठक में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन अपने गिरेबां में झांक कर नहीं देखते कि उनके वार्ड में कितनी समस्याएं है। वार्ड पार्षद अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं जो बहुत शर्मनाक बात है।

chat bot
आपका साथी