बिक्रम मजीठिया बोले- दिल्ली हिंसा के आरोपित दीप सिद्धू की मदद नहीं करेगा अकाली दल

दिल्ली हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू को कानूनी सहायता देने के मामले पर अकाली दल में बिक्रम सिंह मजीठिया व दिल्ली के नेता सिरसा आमने-सामने हो गए हैं। सिरसा ने सिद्धू की मदद की बात कही थी मजीठिया का कहना है कि हिंसा करने वालों की मदद नहीं करेंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:37 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:57 PM (IST)
बिक्रम मजीठिया बोले- दिल्ली हिंसा के आरोपित दीप सिद्धू की मदद नहीं करेगा अकाली दल
दिल्ली हिंसा के आरोपित दीप सिद्धू की फाइल फोटो।

जेएनएन, चंडीगढ़। अकाली दल के विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि वह किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि अकाली दल किसी भी ऐसे व्यक्ति का साथ नहीं देगा, जिसने हिंसा फैलाई हो या किसानों के संघर्ष को कमजोर किया हो। बता देंं, दिल्ली शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा था कि जेल में बंद दीप सिद्धू को कानूनी मदद दी जाएगी।

दीप सिद्धू को पुलिस ने गत माह गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पूर्व दीप सिद्धू ने कहा था कि अगर उसने मुंह खोला तो कई लोग बेनकाब हो जाएंगे। पुलिस ने दीप सिद्धू का सुराग देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला पर हुई हिंसा में मुख्य आरोपित दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद से उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पंजाब के बठिंडा में आकर्षण का केंद्र बना सड़कों पर दौड़ता प्लेन, जानें क्या है माजरा 

आरोप है कि 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किला पर हिंसा भड़काने में किसान नेता सुखदेव सिंह और पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की बड़ी भूमिका रही है। बताया जाता है कि किसान नेता सुखदेव सिंह ने ही आरोपित जुगराज को लाल किला पर झंडा फहराने के लिए इशारा किया था। बताया गया था कि किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला पर पहुंचने पर पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू और जुगराज सिंह के साथ सुखदेव अचानक ही मिले थे। इससे पहले भी जुगराज पंजाब में कई बार गुरुद्वारे में झंडा फहराने के लिए पोल पर चढ़ चुका था। इसके बाद जैसे ही झंडा लगाने की बात हुई तो वह तैयार हो गया।

यह भी पढ़ें: पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह से जुड़े प्रशांत किशोर लेंगे एक रुपये वेतन, इस बार PK के सामने होंगी ये 5 चुनौतियां 

chat bot
आपका साथी