चंडीगढ़ के ब्रिटिश महिला अधिकारी के साथ छेड़छाड़, महिला को अकेला देख बाइक सवार युवकों ने की हरकत

महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के एरिया में आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों के हाथ कुछ न लगने के बाद महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 11:56 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 11:56 AM (IST)
चंडीगढ़ के ब्रिटिश महिला अधिकारी के साथ छेड़छाड़, महिला को अकेला देख बाइक सवार युवकों ने की हरकत
पुलिस का दावा है कि महिला के साथ छेड़छाड़ करने वालों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

जागरण संवाददाता चंडीगढ़। चंडीगढ़ में महिलाओं के साथ स्नैचिंग, छेड़छाड़, फब्तियां कसने के साथ लूट की भी वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। लूट और स्नैचिंग की वारदात में ज्यादातर बुजुर्ग और महिलाओं को शातिर निशाना बनाते हैं। शहर में छेड़छाड़ का ताजा मामला सामने आया है। सेक्टर-10 में ब्रिटिश महिला अधिकारी के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। वीआइपी सेक्टर में ब्रिटिश महिला अधिकारी के साथ फब्तियां कस बाइक सवार आरोपित फरार हो गए। महिला की शिकायत के आधार पर सेक्टर 3 थाना पुलिस आरोपितों की तलाश में लगी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सुबह सेक्टर-10 में सैर करने जा रही थी। जैसे ही वह सेक्टर 10 से होकर सीएलटीए की तरफ जाने लगी कि अचानक बाइक सवार दो युवक उसके पीछे से आगे की तरफ निकले। उन्होंने थोड़ी दूरी पर जाकर बाइक रोकी और महिला पर गलत शब्दों में फब्तियां कसने लगे। महिला के विरोध करने पर आरोपित छेड़छाड़ की हरकत करने लगे। लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उनका विरोध किया। जिसकी वजह से दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। जिसकी शिकायत महिला ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी।

वहीं, महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के एरिया में आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों के हाथ कुछ न लगने के बाद महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही है। वहीं हैरानी की बात है कि पुलिस को आसपास के सीसीटीवी कैमरे में भी आरोपितों की कोई फुटेज नहीं मिल पाई है। थाना पुलिस का दावा है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि शहर में छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों में आरोपित सुबह और शाम के समय सैर करती अकेली महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाते हैं। हालांकि, पुलिस ने ज्यादातर मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी भी की है। लेकिन, पेट्रोलिंग का दावा करने वाली पुलिस महिलाओं के लिए एक सुरक्षित माहौल नहीं बना पा रही है।

chat bot
आपका साथी