पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के करीबी नेता आम आदमी पार्टी शामिल

पंजाब के मालवा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के करीबी नेता गुरमीत सिंह खुड्डियां अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शा‍मिल हो गए। गुरमीत चुनाव में कैप्‍टन अमरिंदर के कवरिंग प्रत्‍याशी रह चु‍के हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:13 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:19 AM (IST)
पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के करीबी नेता आम आदमी पार्टी शामिल
गुरमीत सिंह खुड्डियां आम आदमी पार्टी में शामिल होते हुए। (स्रोत आम आदमी पार्टी )

चंडीगढ़, राज्‍य ब्‍यूरो। पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022 ) नजदीक आने के साथ दल-बदल का खेल शुरू हाे गया है। इस क्रम पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्‍य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह करीबी नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। कैप्‍टन अमरिंदर के विधानसभा चुनाव में कवरिंग उम्मीदवार रहे और पूर्व सांसद जगदेव सिंह खुड्डियां के पुत्र गुरमीत सिंह खुड्डियां अपने साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

गुरमीत सिंह खुड्डियां के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से मालवा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बात दें कि नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी में खेमेबाजी तेज हो गई है। खुडिडयां का आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान, पंजाब मामलों के सह-इंचार्ज राघव चड्ढा आदि ने पार्टी में स्वागत किया।

मालवा के प्रमुख कांग्रेस नेता हैं गुरमीत सिंह खुड्डियां

मान ने गुरमीत सिंह खुड्डियां और अन्य नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को बचाने का दर्द रखने वाली शख्सियतें अब आगे आकर आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रही हैं और पंजाब हितैषी लोगों का ‘आप’ में खुले मन से स्वागत है। मान ने कहा कि ‘खुड्डियां परिवार’ मालवा का नामवर परिवार है। इस परिवार का जिला मुक्तसर, फरीदकोट और बठिंडा समेत पूरे पंजाब में अच्छा प्रभाव है। उन्होंने बताया कि गुरमीत सिंह के पिता जगदेव सिंह खुड्डियां फरीदकोट से सांसद रहे हैं।

इस मौके पंजाब मामलों के इंचार्ज राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने बादलों के साथ मिलीभगत कर गुरमीत सिंह खुड्डियां को राजनीति में ऊपर ही नहीं उठने दिया। खुड्डियां विधान सभा हलका लंबी में कांग्रेस के सरगरम नेता और जिला मुक्तसर के जिला प्रधान रहे हैं। खुड्डियां के आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाने से कांग्रेस पार्टी को मालवा में करारा झटका लगा है।

chat bot
आपका साथी