Bharat Bandh: सीएम सिटी खरड़ में दिखा भारत बंद का असर, बाजार बंद, किसान सड़कों पर बना रहे लंगर

Bharat Bandh ट्राईसिटी में भारत बंद का सबसे ज्यादा असर मोहाली में देखा जा रहा है। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के शहर खरड़ में भारत बंद को पूरा समर्थन मिल रहा है। बस स्टैंड पर किसानों ने मोर्चा लगाया है। किसान सड़कों पर लंगर बना रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 01:51 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 01:51 PM (IST)
Bharat Bandh: सीएम सिटी खरड़ में दिखा भारत बंद का असर, बाजार बंद, किसान सड़कों पर बना रहे लंगर
भारत बंद के दौरान खरड़ में लंगर बनाते किसान।

जागरण संवाददाता, मोहाली। Bharat Bandh: कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान मोहाली में पूरा समर्थन मिला। जिले के अधीन आने वाले तीन सब डिवीजनों डेराबस्सी, खरड़, मोहाली में बाजार पूरी तरह से बंद रहे। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के शहर खरड़ में भारत बंद को पूरा समर्थन मिल रहा है। बस स्टैंड पर किसानों ने मोर्चा लगाया है। किसान वहीं पर लंगर बना रहे हैं। सारी दुकानें बंद हैं। 

मोहाली में व्यापार मंडल व अन्य कर्मचारी संगठनों की ओर से बंद को पूरा समर्थन था। किसानों की ओर से पंजाब मंडी बोर्ड के दफ्तर में जाकर प्रदर्शन किया गया और दफ्तर बंद करवाया। जिले से गुजरने वाले सभी  नेशनल और स्टेट हाईवे पर सुबह 7 बजे से ही आवाजाही बंद हो गई है। शहरी एरिया से लेकर गांव तक किसान छोटे छोटे सडक़ों पर बैठै हुए हैं। किसान लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। किसान लोगों के आइ कार्ड चेक कर जरूरी काम पर जाने वालों को निकलने दिया गया। लेकिन कई जगह पर किसानों के साथ लोगों की बहस भी हो गई। इस दौरान केवल एंबुलेंस और जरूरी वाहनों को जाने दिया जा रहा है। हालांकि पुलिस की स्थिति पर नजर रख रही है। इस प्रदर्शन में महिलाओं की ओर से भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया।

बंद के दौरान किसानों ने लगाए लंगर, बसें बंद


बंद के दौरान किसानों की ओर से जगह जगह पर लंगर लगाए गए। इस दौरान लांग रूट की बसें जोकि पीछे से आ रही थी वे जाम में फंस गई। हालांकि इंटर स्टेट चलने वाली बसें नहीं चली। बंद की कॉल पहले से होने के कारण कई लोग तडक़े सवेरे अपने घरों से निकले लेकिन वे जाम में फंस गए। इस दौरान किसान संगठनों की ओर से केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदां के बाहर भी किसानों की ओर से प्रदर्शन किया गया। ध्यान रहे कि यहां किसान क्रमिक भूखहड़ताल पर बैठे हैं।

chat bot
आपका साथी