Bharat Bandh: तस्वीरों में देखें मोहाली का माहौल, चंडीगढ़ में सबकुछ खुला, पंचकूला में भी बंद बेअसर

Bharat Bandh ट्राईसिटी में भारत बंद का सबसे ज्यादा असर मोहाली में देखने को मिल रहा है। वहीं चंडीगढ़ में सबकुछ खुला है। वाहनों की आवाजाही आम दिनों की तरह है। पंचकूला में भी कई जगह किसान समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। लेकिन बाजार खुले हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 12:42 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 12:42 PM (IST)
Bharat Bandh: तस्वीरों में देखें मोहाली का माहौल, चंडीगढ़ में सबकुछ खुला, पंचकूला में भी बंद बेअसर
मोहाली में भारत बंद का व्यापक असर दिख रहा है, सभी मार्केट्स बंद रखी गई हैं।

जागरण संवाददाता, मोहाली/चंडीगढ़/पंचकूला। Bharat Bandh: कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने आज सुबह 6 बजे से शाम चार बजे तक भारत बंद का एलान किया है। पंजाब, हरियाणा में भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि चंडीगढ़ में बाजार, ऑफिस खुले हैं और सड़कों पर आवाजाही आम दिनों की तरह सुचारू है। वहीं, मोहाली में भारत बंद का व्यापक असर दिख रहा है।

मोहाली की सभी मार्केट पूरी तरह से बंद हैं, दुकानों के शटरों पर ताले लगे हुए हैं। मोहाली से चंडीगढ़ जाने वाले एंट्री  पॉइंट्स पर किसानों ने डेरा जमा दिया है। किसी भी वाहन को चंडीगढ़ एंट्री नहीं दी जा रही है। वहींं, जीरकपुर, खरड़ कुरारी, लालड़ूू, डेराबस्सी में भी बाजार पूरी तरह से बंद हैं। वहीं, चंडीगढ़ से सटे मोहाली के नयागांव में भी दुकानों को किसान समर्थकों ने बंद करवा दिया है। हालांकि सुबह नौ बजे तक कुछ दुकानें खुली थीं, जिन्हें बाद में बंद करवा दिया गया। 

यह तस्वीर मोहाली के फेज आठ की है जहांं मार्केट की सभी दुकानों पर ताले लगे हुए हैं।  

वहीं चंडीगढ़ की पंचकूला और मोहाली के साथ लगती सीमाओं को पुलिस ने बंद कर दिया है। हालांकि आपातकालिन सेवाओं को छूट दी गई है। वहीं, ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है। बार्डर एरिया पर तैनात चंडीगढ़ पुलिस के जवान चंडीगढ़ में एंट्री करने वाले लोगों की वेरिफिकेशन कर रहे हैं। डाक्यूमेंट जांच के बाद ही वाहनों को चंडीगढ़ में एंट्री दी जा रही है। सभी बार्डर एरिया पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 


चंडीगढ़ के बॉर्डर एरिया पर किसान समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं।

जीरकपुर से चंडीगढ़ की तरफ पुलिस की नो एंट्री, पुलिस बोली- आपको पता नहीं भारत बंद है

किसान संगठनों पर भारत बंद के आह्वान पर मोहाली में जगह-जगह किसान रास्ता रोककर बैठे हैं। चंडीगढ़ एंट्री से लगभग आधा किलोमीटर पीछे जीरकपुर में किसान दिल्ली हाईवे पर बैठे हैं। किसी को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा। इधर-उधर से गलियों से होते हुए अगर कोई चंडीगढ़ एंट्री तक पहुंच रहा है तो यहां पुलिस का नाका है। पुलिस ने बड़े-बड़े बैरिकेड्स लगाए हैं। किसी को चंडीगढ़ में एंट्री नहीं दी जा रही। पूछने पर पुलिस का कहना है कि आपको पता नहीं आज भारत बंद है। यहां तक मीडियाकर्मियों को भी रोका जा रहा है। नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों का कहना है कि मीडिया को अलग से पास जारी किए गए हैं। पहचान पत्र पर एंट्री नहीं दी जा सकती।

मोहाली के मदनपुरा चौक पर सड़क को बंद कर दिया गया है।

मोहाली के फेज-4 में सड़क पर आवाजाही को रोक दिया गया है।

मोहाली में इन सभी जगह किसानों ने जमाया डेरा

एयरपोर्ट रोड

खरड़ लाड़रा हाईवे

खरड़-मनाली हाईवे

मदनपुरा चौक

गुरुद्वारा सिंह शाहिदा चौक

मुल्लापुरा वारियर

पीटीएल चौक

स्पाइस चौक

मोहाली की मार्केट में दुकानों के शटरों पर लटके ताले।

पंचकूला के चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही बंद

वहीं, पंचकूला में भी भारत बंद का खास असर नहीं दिख रहा है। हालांकि मार्केट्स खुली हुई हैं लेकिन सड़कों पर किसान समर्थक उतर आए हैं। वाहनों की आवाजाही कुछ हद तक जारी है। चंडींमंदिर टोल प्लाजा पर किसान समर्थकों ने हाईवे को बंद कर दिया है। इससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। 

पंचकूला में भी कई विभिन्न स्थानों पर किसानों द्वारा जाम लगाकर भारत बंद को लेकर प्रदर्शन किया। हालांकि शहर के बाजार खुले हुए हैं। पंचकूला के चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर भी किसानों द्वारा पंचकूला शिमला हाईवे पूरी तरह से जाम कर दिया है। सुबह 6 बजे से लेकर शाम को 4 बजे तक किसान भारत बंद के तहत जाम लगाकर प्रदर्शन करेंगे। पंचकूला के चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर भी किसानों ने पंचकूला शिमला हाईवे मार्ग जाम कर कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन के नेता कर्म सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा पंचकूला के विभिन्न स्थानों पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है और भारत बंद के तहत 6 बजे से लेकर शाम 4  बजे तक पूरी तरह से चक्का जाम रहेगा।

chat bot
आपका साथी