लौट रही है रेस्टोरेंट में रौनक..

शहर के रेस्टोरेंट में रौनक फिर लौट रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 08:29 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:14 AM (IST)
लौट रही है रेस्टोरेंट में रौनक..
लौट रही है रेस्टोरेंट में रौनक..

शंकर सिंह, चंडीगढ़ : शहर के रेस्टोरेंट में रौनक फिर लौट रही है। लॉकडाउन के बाद बहुत कम लोगों ने दिलचस्पी दिखाई। मगर धीरे धीरे लोग यहां तक आ रहे हैं। हालांकि अभी भी रेस्टोरेंट ऑनर्स समय बढ़ाने को लेकर मांग कर रहे हैं। 50 फीसद लोगों के साथ रेस्टोरेंट में सिटिग जैसे मुद्दे भी अभी इसमें शामिल हैं। जहां कई रेस्टोरेंट ऑनर्स ने 10 से 35 फीसद के कारोबार पाने में कामयाबी पाई है, तो कुछ समय को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सकारात्मक माहौल में ही बढ़ेगा काम

सिधी स्वीट्स के एमडी नीरज बजाज ने कहा कि अभी व्यापार थोड़ा ठीक है। पहले जहां 10 फीसद कारोबार था, आज 35 फीसद तक पहुंचे हैं। मगर फिर भी माहौल सकारात्मक रहना जरूरी है। इसी से हम व्यापार बढ़ा सकेंगे। राखी तीन अगस्त की है। ऐसे में अगर उससे दो दिन पहले शनिवार या रविवार को लॉकडाउन लगने जैसी स्थिती या किसी अन्य तरह की समस्या न आई तो हम कुछ बेहतर सोच सकते हैं। समय बढ़ेगा तो ही व्यापार बढ़ेगा

पाल ढाबे-28 के मालिक सनी ने कहा कि इन दिनों काम केवल 10 फीसद रह गया है। हम प्रशासन से समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। समस्या ये है कि हम ज्यादा लोगों को बिठा भी नहीं सकते। कम लोगों में व्यापार कम रहेगा। ऐसे में ज्यादा समय मिले तो हम ग्राहकों को बुला सकते हैं। उम्मीद है कि फेस्टिवल तक, कुछ बेहतर स्थिती होगी। हम अपने रेस्टोरेंट में पूरी एतिहायत बरत रहे हैं, ताकि माहौल अच्छा रहे। लॉकडाउन के बाद से रोजाना बढ़ रहे हैं ग्राहक

पशतून रेस्टोरेंट के पार्टनर संजीव वर्मा ने कहा कि लॉकडाउन के बाद रेस्टोरेंट शुरू किया, तो नामात्र लोग पहुंचते थे। मगर इन दिनों लोग पहुंच रहे हैं। लगभग 25-30 फीसद लोग पहुंच रहे हैं। जिससे काफी सकारात्मक्ता आई है। अभी 10 वर्षीय और 65 वर्षीय लोगों की एंट्री पर बैन है, तो इस वजह से लोग कम पहुंच रहे हैं। इसके अलावा 50 फीसद ही लोग बैठ सकते हैं, रात को डिनर टाइम सब रेस्टोरेंट के लिए अहम होता है। हमें अगर समय में रियायत मिले, तो लोग और पहुचेंगे।

chat bot
आपका साथी