बाला साहेब को उनके 95वें जन्मदिन पर चंडीगढ़ के शिवसैनिकों ने केक काटकर किया याद

चंडीगढ़ में बाला साहेब के 95वें जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया। चंडीगढ़ की टीम ने चंडीगढ़ में बाला साहेब का जन्मदिन प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया। परमजीत सिंह राजपूत ने कहा कि बाला साहेब हर शिवसैनिकों के दिल में बसते हैं।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 04:18 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 04:18 PM (IST)
बाला साहेब को उनके 95वें जन्मदिन पर चंडीगढ़ के शिवसैनिकों ने केक काटकर किया याद
चंडीगढ़ में बाला साहेब ठाकरे का जन्मदिन पर केक काटते शिवसैनिक।

चंडीगढ़, जेएनएन। देशभर से कई लोग शिवसैनिक बाला साहेब ठाकरे का जन्मदिन मनाने के लिए महाराष्ट्र पहुंच रहें हैं। चंडीगढ़ से शिवसेना प्रदेश प्रमुख परमजीत सिंह राजपूत और चंडीगढ़ शिवसेना महासचिव मोहित शर्मा विशेष तौर पर मुंबई पहुंचे और बाला साहेब को नमन किया।

परमजीत सिंह राजपूत ने कहा कि बाला साहेब हर शिवसैनिकों के दिल में बसते हैं। यही कारण है कि देश भर से लाखों की तादाद में उनका जन्मदिन मनाने मुंबई पहुंचे रहें हैं। वह इतिहास में हमेशा अपने कार्यों के लिए याद किए जाएंगे। राजपूत ने कहा कि क्या चंडीगढ़ और क्या महाराष्ट्र बाला साहेब को उनके 95वें जन्मदिन पर हर कोई याद कर रहा था। वैसे तो बाला साहेब हर शिवसैनिक के दिल मे बस्ते हैं पर जन्मदिन का मौका था तो हर कोई उन्हें याद करते बिना नही रह सका।

चंडीगढ़ की टीम ने भी चंडीगढ़ में बाला साहेब का जन्मदिन प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए शिवसैनिकों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस मौके पर संगठन मंत्री मनोज शुक्ला, सचिव एमपी चौहान, सह सचिव राकेश यादव, कार्यकरणी सदस्य आकाश सक्सेना, वार्ड नंबर-1 प्रभारी भूपेंद्र सिंह, शिवसैनिक संतोष, शिवमंगल सिंह, संदीप सिंह आदि भारी संख्या में शिवसैनिक ने बाला साहेब की जन्मदिन पर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी