चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता बबला ने मेयर को दी धमकी, कहा- पानी के बिल ठीक नहीं हुए तो बैठेंगे भूख हड़ताल पर

चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला ने मेयर रविकांत को पत्र लिखा है। जिसमें कहा कि जो पानी के बिल आए हैं वह बढ़े हुए रेट पर आए हैं। जबकि प्रशासक की ओर से अगले साल मार्च माह तक बढ़े रेट पर रोक लगा दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 02:28 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 02:28 PM (IST)
चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता बबला ने मेयर को दी धमकी, कहा- पानी के बिल ठीक नहीं हुए तो बैठेंगे भूख हड़ताल पर
चंडीगढ़ में पानी के बिल को लेकर कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह बबला ने मेयर रविकांत शर्मा को पत्र लिखा है।

चंडीगढ़, जेएनएन। प्रशासक की ओर से अगले साल मार्च तक पानी के बढ़े हुए रेट पर रोक लगा दी गई है लेकिन अब भी शहरवासियों को पानी के बिल भेजे जा रहे हैं वह बढ़े हुए रेट पर ही भेजे जा रहे हैं। जिस पर कांग्रेस ने विरोध जाहिर किया है। कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला ने मेयर रविकांत शर्मा को पत्र लिखा है। जिसमें बबला ने कहा कि जो पानी के बिल आए हैं वह बढ़े हुए रेट पर ही आए हैं। जबकि प्रशासक की ओर से अगले साल मार्च माह तक पानी के बढ़े हुए रेट पर रोक लगा दी है। जबकि शहरवासी हैरान है कि यह किस तरह की रोक है। बबला ने कहा है कि भाजपा ने ऐसा कोई टैक्स नहीं छोड़ा जो कि चंडीगढ़ की जनता पर न लगाया हो। उन्होंने कहा कि इस समय पेड पार्किंग के शुल्क भी काफी बढ़ा दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रापर्टी टैक्स को भी दस गुना बढ़ा दिया गया है। जो डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का सिस्टम शुरू किया गया है उसमें भी शहरवासियों की दिक्कत बढ़ गई है। बबला ने मेयर को यह भी धमकी दी है कि अगर पानी के बिल अगे माह से ठीक न हुए तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे। बबला ने कहा कि भाजपा पार्षदों ने प्रशासक की घोषणा के बाद जोर शोर से क्रेडिट लेने का प्रयास किया था कि उन्होंने पानी के बढ़े हुए रेट पर रोक लगवा दी है। जबकि कोई राहत नहीं मिली है।मालूम हो कि पिछले माह की सदन की बैठक में पानी के मामले पर कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ था। असल में प्रशासक की ओर से जो रोक लगाई गई है वह नियम 24 मई से लागू होगा।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इससे पहले का बिल बढ़े हुए रेट पर ही भेजे जाएंगे जाे नए बिल आएंगे वह पुरानी दरों के हिसाब से भेजे जाएंगे। मालूम हो कि पानी के रेट के मामले में आगे भी राजनीति होगी।कांग्रेस दिसंबर माह में होने वाले नगर निगम चुनाव में इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर लोगों के वोट बटरोने की रणनीति बना रही है। कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला का कहना है कि अगले साल कांग्रेस का मेयर बनने के बाद पुरानी दरें ही लागू कर दी जाएगी। उनका कहना है कि उस  समय शहरवासियों को और भी राहतें दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी