नहीं रुक रही चंडीगढ़ हेरिटेज फर्नीचर की निलामी, पेरिस में 14 लाख रुपये में बिका डाइनिंग टेबल

चंडीगढ़ हेरिटेज फर्नीचर की निलामी रुक नहीं रही है। शहर से विदेशों में पहुंच रहे हेरिटेज फर्नीचर की तस्कर को रोकने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। फ्रांस के शहर पेरिस में डाइनिंग टेबल 14 लाख रुपये में बिका है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:34 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:34 PM (IST)
नहीं रुक रही चंडीगढ़ हेरिटेज फर्नीचर की निलामी, पेरिस में 14 लाख रुपये में बिका डाइनिंग टेबल
पेरिस में 14 लाख रुपये में बिका डाइनिंग टेबल (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की विदेशों में निलामी का सिलसिला रुक नहीं रहा है। 25 फरवरी को अमेरिका में टीक वुक केन चेयर की नीलामी हुई थी जो करीब पांच लाख रुपये में बिकी थी। अब उसके तीन दिन बाद ही फ्रांस के शहर पेरिस में चंडीगढ़ की विरासत नीलाम की गई।

चंडीगढ़ के क्रिएटर ली कार्बुजिए के कजिन पियरे जैनरे ने यह हेरिटेज फर्नीचर डिजाइन किया था। तस्करी के जरिये यह फर्नीचर पेरिस के नीलाम घर तक पहुंचा। फर्नीचर की पांच आइटम की नीलामी 38 लाख रुपये में की गई है। इसमें जनरे की डिजाइन डाइनिंग टेबल सबसे महंगी 14 लाख रुपये में नीलाम हुई।

नीलामी के बाद इस ऑक्शन के खिलाफ आवाज उठाने वाले एडवोकेट अजय जग्गा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को उसकी शिकायत भेजी है। दुर्भाग्य की बात यह है कि यह शिकायत ऑक्शन से पहले भेजी गई थी, बावजूद इस ऑक्शन को रोका नहीं जा सका। इनमें जैनरे की डिजाइन चेयर डेस्क और अन्य आइटम शामिल थीं। ऑक्शन हाउस ने ग्लोबल ऑक्शन के जरिये इन्हें सेल किया है। अब सेल के बाद फिर से शिकायत की गई है अभी दो दिन पहले ही यूएसए में भी जेनरे की डिजाइन एक चेयर पांच लाख रुपये में बिकी थीl इस नीलामी की शिकायत भी पहले से ही केंद्र सरकार और यूएसए में भारत के राजदूत को की गई थी, लेकिन फिर भी इसे रोका नहीं जा सका इस साल की है चौथी ऑक्शन है l

chat bot
आपका साथी