चंडीगढ़ हेरिटेज फर्नीचर की फिर ऑक्शन, अबकी बार पेरिस में नीलाम होगी शहर की धरोहर

एक तरफ पूरा विश्व कोरोना महामारी (Corona Pandemic) से जूझ रहा है। विभिन्न तरह की पाबंदियों के चंगुल में फंसा है वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर (Chandigarh Heritage Furniture) पर अभी भी तस्करों की नजर है। वह लगातार इसे ऑक्शन कर बेच रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 03:19 PM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 03:19 PM (IST)
चंडीगढ़ हेरिटेज फर्नीचर की फिर ऑक्शन, अबकी बार पेरिस में नीलाम होगी शहर की धरोहर
डीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर फ्रांस के पेरिस शहर में 31 मई को नीलाम हो रहा है।

चंडीगढ़, जेएनएन। एक तरफ पूरा विश्व कोरोना महामारी (Corona Pandemic) से जूझ रहा है। विभिन्न तरह की पाबंदियों के चंगुल में फंसा है वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर (Chandigarh Heritage Furniture) पर अभी भी तस्करों की नजर है। वह लगातार इसे ऑक्शन कर बेच रहे हैं।

सिटी ब्यूटीफुल की बेशकीमती धरोहर का ऐसे नीलाम होना अच्छा नहीं है। एक बार फिर चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर फ्रांस के पेरिस शहर में 31 मई को नीलाम हो रहा है। परेशानी तो इस बात की है कि पहले से जानकारी होने के बाद भी इस धरोहर को नीलाम होने से रोका नहीं जा सकता। ऐसा पहले भी कई बार होता रहा है।

इस फर्नीचर की नीलामी के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले एडवोकेट अजय जग्गा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को चिट्ठी लिखकर इसे रोकने की अपील की है। साथ ही इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई का आग्रह किया है। फ्रांस में भारत के एंबेस्डर जावेद अशरफ को भी उन्होंने शिकायत भेजी है। जो फर्नीचर नीलाम होगा यह सभी चंडीगढ़ के क्रिएटर ली कार्बूजिए के कजिन पियरे जेनरे का डिजाइन है। इसमें पहली आइटम पब्लिक बेंच रहेगी। जेनरे की डिजाइन कमेटी आर्मचेयर, ऑफिस टेबल और आर्मचेयर शामिल रहेंगी। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि यह फर्नीचर आइटम जेनरे के अपने देश फ्रांस में नीलाम हो रही हैं।

पीयू का अधिकतर फर्नीचर

जो फर्नीचर विदेशी नीलाम घरों में बेचा जा रहा है यह पंजाब यूनवर्सिटी से वहां पहुंचा है। पंजाब यूनिवर्सिटी प्रबंधन पहले भी चोरी की कई शिकायत पुलिस में दर्ज करवा चुका है। लेकिन चोर उनके सभी मंसूबों पर पानी फेर अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। इससे कहीं न कहीं पीयू सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इन दिनों यूनिवर्सिटी कैंपस बंद जैसी हालत में हैं। ऑनलाइन की क्लास लगती हैं। एक्टिविटी कम हैं इसी का फायदा चोर भी उठाते दिख रहे हैं। हेरिटेज फर्नीचर चोरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के मेंबर एडवोकेट अजय जग्गा ने इस गंभीर मामले की शिकायत उपराष्ट्रपति एवं पंजाब यूनिवर्सिटी के चांसलर एम वेंकेया नायडू से की थी।

साल 2011 से है बैन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2011 से इस फर्नीचर की सरहद पार एंट्री पर रोक लगा रखी है। इसे कहीं बाहर नहीं भेजा जा सकता। कई बार कस्टम डिपार्टमेंट ने ऐसा फर्नीचर पकड़ा भी है। एक दो बार चोर भी पकड़े गए लेकिन जांच एजेंसी कभी मुख्य सरगना तक नहीं पहुंच पाई। महिलाओं से तस्कर इस काम को अंजाम दिलाते हैं। महिलाएं पहले पकड़ी भी गई। लेकिन मुंबई से संबंध रखने वाले तस्कर तक आज तक नहीं पहुंचा जा सका।

यह भी पढ़ें: खुदाई करते मिट्टी में दबे मजदूर, रक्षक बने चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के जवान और बचा ली दो जिंदगियां

यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार का बड़ा कदम, सरबत बीमा योजना में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कोविड का मुफ्त इलाज

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी