कल से फिर एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात से मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

पाकिस्तान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कमजोर होने के बाद सोमवार को मौसम विभाग ने आठ दिसंबर से एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने का दावा किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:23 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:23 PM (IST)
कल से फिर एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात से मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड
कल से फिर एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात से मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

जासं, चंडीगढ़ : पाकिस्तान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कमजोर होने के बाद सोमवार को मौसम विभाग ने आठ दिसंबर से एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने का दावा किया है। यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र होंगे प्रभावित करेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और हिमपात की वजह से मैदानी इलाके प्रभावित होंगे। इस बीच ठंड और बढ़ेगी। सर्द हवा के कारण तापमान में गिरावट होगी। वहीं रात के समय में कोहरे का कहर भी लोगों को परेशान करेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादल छा सकते है। हालांकि इससे पूर्व सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।

यह रहेगा मौसम का हाल

- मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा।

- बुधवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा।

- वीरवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा। एक्यूआइ में 100 प्वाइंट की गिरावट, लगातार बेहतर हो रही स्थिति

जासं, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में प्रदूषण के स्तर में बड़ी गिरावट आई है। पिछले सप्ताह के मुकाबले एयर क्वालिटी इंडेक्स में 100 प्वाइंट की सीधी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि एयर क्वालिटी इंडेक्स तब भी 100 के पार ही है। सोमवार को एक्यूआइ 112 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। जबकि पंचकूला का एक्यूआइ 95 दर्ज किया गया। दो दिनों से एक्यूआई में इससे भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। रविवार को छुट्टी के दिन तो यह कम होकर 88 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया था। सोमवार को इसमें बढ़ोतरी दर्ज होने का कारण सड़कों पर निकले बड़ी संख्या में वाहन हैं। वाहनों से निकले धुएं और सड़क पर टायरों से उठी धूल की वजह से इसका स्तर बढ़ा है। हालांकि पहले से स्थिति अभी भी काफी बेहतर है। प्रदूषण का यह स्तर लगातार कम हुआ है। दूसरे शहरों से हालात अभी भी चंडीगढ़ के काफी बेहतर हैं। कई शहरों में अभी भी एक्यूआइ 300 के पार है। हालांकि पंचकूला में प्रदूषण का स्तर और भी कम है। प्रमुख शहरों में प्रदूषण का स्तर

शहर एक्यूआइ स्तर

चंडीगढ़ 112

पंचकूला 95

जालंधर 134

लुधियाना 118

अंबाला 110

करनाल 106

नई दिल्ली 312

chat bot
आपका साथी