सुखना की तरह न्यू लेक भी पर्यटकों से होगी गुलजार

चंडीगढ़ की लाइफलाइन सुखना लेक हर मौसम में अलग रंग में नजर आती है। पर्यटकों और रेजिडेंट्स के लिए यह सबसे पसंदीदा स्थल है। पर्यटकों से गुलजार रहती है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:30 AM (IST)
सुखना की तरह न्यू लेक भी पर्यटकों से होगी गुलजार
सुखना की तरह न्यू लेक भी पर्यटकों से होगी गुलजार

बलवान करिवाल, चंडीगढ़

चंडीगढ़ की लाइफलाइन सुखना लेक हर मौसम में अलग रंग में नजर आती है। पर्यटकों और रेजिडेंट्स के लिए यह सबसे पसंदीदा स्थल है। पर्यटकों से गुलजार रहती है। लेकिन दूसरे छोर पर सेक्टर-42 न्यू लेक पर सन्नाटा पसरा होता है। न्यू लेक वीरान रहती है। छठ पर्व पर ही न्यू लेक पर रौनक होती है। लेकिन अब इस लेक के दिन फिरने वाले हैं। यह भी पर्यटकों से गुलजार होगी। इस लेक पर पर्यटकों को खींचने के लिए प्रशासन ने प्लानिग कर ली है। न्यू लेक पर सुखना की तरह ही एम्यूजमेंट पार्क स्थापित किया जाएगा। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (सिटको) ने लगभग 3711 वर्ग गज जगह एक्यूजमेंट पार्क के लिए चिह्नित की है। लाइसेंस बेस पर यह जगह एम्यूजमेंट पार्क सेटअप करने लिए देने का टेंडर जारी किया गया है। 30 सितंबर तक इस ई-टेंडर के लिए ऑनलाइन बिड सबिमट कर सकते हैं। इसके लिए लाइसेंस फीस 1.20 करोड़ रुपये तय की गई है। इससे अधिक जिसकी बिड होगी वह इसे सेटअप करेगा।

न्यू लेक में बोटिग भी शुरू करने के प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए रेवेन्यू शेयरिग बेस पर टेंडर भी जारी किया गया था। लेकिन यह टेंडर आवंटित नहीं किया जा सका। किसी एजेंसी ने इसमें रूचि नहीं दिखाई। सुखना लेक पर भी सिटको रेवेन्यू शेयरिग बेस पर ही एजेंसी के साथ मिल बोटिग की सुविधा देता है। न्यू लेक पर भी इसी फार्मुला को अपनाया जा रहा है। बच्चों के मनोरंजन के लिए काफी कुछ

इस एम्यूजमेंट पार्क में बच्चों के लिए कई तरह के झूले, एडवेंचर कैस्टल, टॉय कार जैसी कई चीजें मनोरंजन के लिए होंगी। इसके अलावा भी कई एक्टिविटी होंगी जो सुखना से भी अलग होंगी। फैमिली बच्चों के साथ इस लेक पर भी पिकनिक के लिए आए ऐसी तैयारी की जा रही है। न्यू लेक पर इवेंट भी होंगे

कई तरह के प्रयास के बाद भी प्रशासन न्यू लेक एरिया में पर्यटकों को खींच नहीं पा रहा है। अब एम्यूजमेंट पार्क, बोटिग के साथ कई तरह के इवेंट कराने की तैयारी भी हो रही है। यहां एंटरटेनमेंट इवेंट के साथ आर्ट एंड कल्चरल प्रोग्राम भी होंगे। इसका पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। न्यू लेक को नए टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर डेवलप किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी