अनदेखी का शिकार हो रही चंडीगढ़ की Sukhna Lake, लेक के आधे हिस्से पर अमेरिकी कमल का कब्जा, Photos

चंडीगढ़ की सुखना लेक पर अमेरिकी कमल का कब्जा हो गया है। आधे से ज्यादा हिस्से में कमल का पत्ते ही दिखाई दे रहे हैं। यदि इसे जल्द न हटाया गया तो इससे वाटर स्पोर्ट्स के लिए परेशानी हो सकती है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 04:58 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 04:58 PM (IST)
अनदेखी का शिकार हो रही चंडीगढ़ की Sukhna Lake, लेक के आधे हिस्से पर अमेरिकी कमल का कब्जा, Photos
रेगुलेटरी एंड की तरफ लेक का पानी भी दिखना बंद हो गया है।

बलवान करिवाल, चंडीगढ़। शहर की लाइफलाइन सुखना लेक (Sukhna Lake) का बड़ा हिस्सा अमेरिकी कमल की चपेट में आ चुकी है। रेगुलेटरी एंड की तरफ लेक का पानी भी दिखना बंद हो गया है। यहां बर्ड वॉचिंग प्वाइंट की ओर तो अमेरिकी कमल बहुत बड़ा हाे चुका है। अब लेक के इस छोर पर केवल कमल के फूल और उसकी टहनी नजर आती है। इसे बढ़ने से नहीं रोका गया तो जल्द ही यह पूरी लेक पर कब्जा कर लेगा। बोटिंग एरिया तक यह पहुंच जाएगा।

इसके बढ़ने का एक कारण यह भी है कि लेक में पानी का स्तर काफी कम है। यह अभी 1155.5 फीट के आस-पास है। कम पानी की वजह से दलदल की स्थिति बनती है। इसमें यह कमल तेजी से फैलता है। निरंतर आगे बढ़ता जाता है।

 

लेक के आधा हिस्सा झाड़ सा दिखने लगा है।

पक्षी भी कर रहे किनारा 

लेक में पानी दिखना ही बंद हो गया है। अमेरिकी कमल सभी ओर फैला है। इससे पक्षियों को भोजन ढूंढने में परेशानी होने लगी है। यही कारण है कि अब लेक में पक्षी भी दिखने बंद हो गए हैं। इक्का-दुक्का पक्षी ही दिख रहे हैं। जबकि लोकल पक्षी हमेशा ही लेक पर मंडराते रहते थे।

 

सुखना लेक में अमेरिकी कमल का कब्जा।

लेक में बढ़ रही गाद

लेक के निचले हिस्से में गाद जमा हो रही है। पानी का स्त्रोत बरसात होने से लेक में इस पानी के साथ मिलकर मिट्टी भी पहुंच रही है। यह मिट्टी बाद में लेक में ही नीचे गाद बनकर बैठ रही है। इससे लेक में पानी का स्तर कम हो रहा है। इस वजह से लेक में अमेरिकी कमल तेजी से पनप रहा है। इससे लेक में पानी की क्षमता भी कम हो रही है। यही वजह है कि हर साल लेक जल्दी से भर जाती है और फिर सूख भी रही है।

chat bot
आपका साथी