मोहाली नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा, अमरजीत सिंह जीती बने Mayor

मोहाली नगर निगम को नया मेयर मिल गया है। कांग्रेस पार्टी के पार्षद और पंजाब से स्वास्थ्य मंत्री के भाई अमरजीत सिंह जीती को नया मेयर नियुक्त किया गया है। बता दें कि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की भी घोषणा की जा चुकी है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:48 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 11:40 AM (IST)
मोहाली नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा, अमरजीत सिंह जीती बने Mayor
मोहाली मेयर पद पर कांग्रेस का कब्जा, अमरजीत सिंह जीती बने Mayor

मोहाली, जेएनएन। Mohali Nagar Nigam Mayor Election Result: मोहाली नगर निगम को मेयर आखिरकार लंबे इतंजार के बाद नया मेयर मिल गया है। सोमवार को नए मेयर के साथ सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की घोषणा की गई। अबकी बार मोहाली नगर निगम में कांग्रेस पार्टी का कब्जा हुआ है। इससे पहले मोहाली में मेयर पद पर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का कब्जा था।

इस बार मेयर का ताज पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई और कांग्रेस पार्टी के पार्षद अमरजीत सिंह जीती के सिर सजा है। अमरजीत सिंह जीती को मोहाली का नया मेयर बनाया गया है। बता दें कि अमरजीत सिंह जीती का नाम मेयर पद के लिए सबसे आगे था। वहीं, अमरीक सोमल को सीनियर डिप्टी मेयर नियुक्त किया गया है और कुलजीत बेदी डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: Sonu Sood करेंगे कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बनाया ब्रांड एंबेस्डर

बता दें कि नए सीनियर डिप्टी मेयर बने अमरीक सिंह ने पूर्व मेयर कुलवंद सिंह को चुनाव में हराया था, जिसके बाद उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद अब नए चुने गए सभी पार्षदों को पद की शपथ दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: स्क्रीन पर दिखेगी हरियाणा से शुरू महिलाओं की पीरियड चार्ट मुहिम, जानें क्या है यह अभियान

यह भी पढ़ें: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र, कहा- किसानों से फिर शुरू हो वार्ता

मोहाली जिले की सभी नगर काउंसिलों में से नयागांव और खरड़ के अध्यक्ष पद महिला के लिए रिजर्व रखे गए हैं। कुराली, जीरकपुर, बनूड़, लालड़ू और डेराबस्सी नगर कांउसिल को रिजर्वेंशन से बाहर रखा गया है। जीरकपुर और डेराबस्सी में प्रधानों का चयन हो चुका है। करीब डेढ़ महीने पहले नगर निगम चुनाव होने के बाद से सभी चुने गए पार्षद इस रिजर्वेंशन नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे। जिसे दो सप्ताह पहले की जारी किया गया।

chat bot
आपका साथी