Womens Pro-Golf Tour Championship: अमनदीप ने जीती प्रतियोगिता, 1.30 लाख का चेक मिला

Womens Pro-Golf Tour Championship तीसरे दिन अमनदीप ड्राल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 207 अंक प्राप्त करके हीरो वूमेंस प्रो-गोल्फ टूर चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा किया। इस जीत पर चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के अध्यक्ष रविबीर सिंह ने 1 लाख 30 हजार का चेक व ट्राफी देकर सम्मानित किया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:42 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:42 AM (IST)
Womens Pro-Golf Tour Championship: अमनदीप ने जीती प्रतियोगिता, 1.30 लाख का चेक मिला
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के अध्यक्ष रविबीर सिंह विजेता को सम्मानित किया।

जागरण संवाददाता,चंडीगढ़। Womens Pro-Golf Tour Championship:  हीरो वूमेंस प्रो-गोल्फ टूर चैंपियनशिप के तीसरे और अंतिम दिन अमनदीप ड्राल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। उन्होंने 207 अंक प्राप्त करके हीरो वूमेंस प्रो-गोल्फ टूर चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा किया। इस जीत पर चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के अध्यक्ष रविबीर सिंह ने एक लाख 30 हजार का चेक व ट्राफी देकर सम्मानित किया। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में खेले गए मुकाबले में दो दिनो से तीसरे स्थान पर चल रही अमनदीप ड्राल ने तीसरे राउंड में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 68,74 व 65 प्वाइंट के साथ पहला स्थान हासिल करने में सफल रही।

अवनी प्रशांथा ने तीसरे राउंड में अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा और 69,73 व 68 प्वाइंट के साथ कुल 210 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही। जाह्नवी ने 71,73 व 68 अंकों के साथ कुल 212 अंकों के साथ तीसरे स्थान प्राप्त की। पहले व दूसरे दिन पहले स्थान पर रहने वाली वानी कपूर तीसरा दिन बेहतरीन नहीं रहा और वह पहले स्थान से सीधे चौथे स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने 72,70 और 73 अंक के साथ कुल 215 अंकों के साथ चौथे स्थान पर समाप्त की। गौरिक बिश्नोई व हितांशी संयुक्त रूप से पांचवे स्थान पर तथा लखमेहर व प्राणवी छठा स्थान प्राप्त की।

लांगेस्ट गोल्फ बॉल ड्राइव टूर्नामेंट 22 अक्टूबर को 

चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन की तरफ से लांगेस्ट गोल्फ बॉल ड्राइव टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 22 अक्टूबर को सीजीए गोल्फ सेक्टर – 6 में आय़ोजित होगा। इस प्रतियोगिता में अंडर -15 आयुवर्ग से बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता दोपहर दो बजे बाद शुरू होगी। मैंस व वूमेंस कैटेगरी में होने वाली इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक ईनाम दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी