चंडीगढ़ में सेक्टर-31 थाने के एएसआइ पर बुजुर्ग महिला से बदसलूकी के आरोप, महिला ने कोर्ट में दी शिकायत

चंडीगढ़ में होटल ऑल्टियस में स्टाफ से मारपीट के मामले में चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। हालांकि गुरनाम का कहना था कि पुलिस ने उस पर झूठा केस दर्ज किया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 07:42 AM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 07:42 AM (IST)
चंडीगढ़ में सेक्टर-31 थाने के एएसआइ पर बुजुर्ग महिला से बदसलूकी के आरोप, महिला ने कोर्ट में दी शिकायत
चंडीगढ़ में महिला ने एएसआइ पर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में पिछले महीने इंडस्ट्रियल एरिया के होटल ऑल्टियस में स्टाफ से मारपीट के मामले में चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह के खिलाफ सेक्टर-31 थाने में केस दर्ज हुआ था। हालांकि गुरनाम का कहना था कि पुलिस ने उस पर झूठा केस दर्ज किया है। वहीं, अब गुरनाम की सास गुरमीत कौर ने भी पुलिस पर झूठी कार्रवाई के आरोप लगाए हैं और सेक्टर-31 थाने के एएसआइ काबिल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किए जाने के लिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एप्लीकेशन फाइल की है। इससे पहले गुरनाम ने भी काबिल सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। 72 साल की गुरमीत कौर ने आरोप लगाया कि 25 अप्रैल को होटल में मारपीट के बाद जब पुलिस आई तो एएसआइ काबिल सिंह ने उनके साथ बदसलूकी और गाली-गलौज शुरू कर दी। यहां तक कि वह उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। काबिल सिंह की वजह से पुलिस ने होटल स्टाफ और अन्य लोगों पर कार्रवाई करने की बजाय उल्टा गुरनाम सिंह पर ही केस दर्ज कर लिया।

ये है मामला…

शिकायतकर्ता के वकील मुनीष दिवान ने बताया कि रिटायर्ड इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह ने अपने बेटे की शादी के लिए होटल ऑल्टिस में बुकिंग करवाई थी। उनके बेटे की शादी 25 अप्रैल को थी। फंक्शन के बाद जब गुरनाम रिसेप्शन पर पेमेंट करने लगे तो वहां किसी होटल स्टाफ की उनके एक गेस्ट के साथ लड़ाई हो गई। गुरनाम ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। तभी होटल स्टाफ ने कुछ और लोगों को बुला लिया जोकि दिखने में बाउंसर थे। उन्होंने फिर उल्टा गुरनाम को ही बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उनकी फैमिली ने फौरन पुलिस की कॉल की और गुरनाम को हीलिंग हॉस्पिटल में एडमिट किया जहां उनके चेहरे पर 9 टांके लगे। इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने होटल स्टाफ पर कार्रवाई करने की बजाय गुरनाम और उनके बेटे पर ही केस दर्ज कर लिया।

 यह भी पढ़ें-  Ludhiana Coronavirus Vaccination: पंजाब में 18+ की वैक्सीनेशन में लुधियाना नंबर वन, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें- लुधियाना के साहनेवाल खुर्द में बाहरी लोगों को अंतिम संस्कार से पहले पुलिस व सरपंच को देनी होगी सूचना

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी