चंडीगढ़ में आज नहीं लगेगा कोरोना का टीका, रक्षाबंधन पर बंद रहेंगे शहर के सभी वैक्सीनेशन सेंटर

चंडीगढ़ में आज यानि रविवार को लोगों को कोरोना टीका नहीं लगेगा। रक्षाबंधन के अवसर पर रविवार को शहर के सभी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बंद रहेंगे। ऐसे में अब सोमवार को सभी टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को टीका लगेगा।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 11:02 AM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 11:02 AM (IST)
चंडीगढ़ में आज नहीं लगेगा कोरोना का टीका, रक्षाबंधन पर बंद रहेंगे शहर के सभी वैक्सीनेशन सेंटर
रक्षाबंधन त्योहार के चलते आज सभी टीकाकरण केंद्र बंद रहेंगे।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर रविवार को शहर के सभी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बंद रहेंगे। रविवार को कोई भी टीकाकरण केंद्र नहीं खुलेगा। अब सोमवार को सभी टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को टीका लगेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण केंद्रों को यह निर्देश दिए गए हैं। बीते 24 घंटे में  7,683 लोगों का टीकाकरण किया गया।बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 9,470 लोगों का टीकाकरण किया गया।

शहर में अब तक 10,44,082 कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। 26,905 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 21,651 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। इसी तरह 48,334 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 53,040 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 18 से 44 साल की उम्र के अब तक 4,25,874 वैक्सीन की पहली डोज और 30,469 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।45 से 60 साल की उम्र के 1,73,414 वैक्सीन की पहली डोज और 96,125 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 97,624 पहली डोज और 70,646 डोज लगवा चुके हैं।स्वास्थ्य विभाग ने 26,106 हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। 26,905 यानी 103.06 फीसद हेल्थ केयर वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। 22,431 फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 48,334 यानी 215.48 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं।

बीते 24 घंटे में इतने लोगों ने टीकाकरण कराया

बीते 24 घंटे में 18 से 44 साल की उम्र के 3,396 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 2,542 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।13 हेल्थ केयर वर्कर ने वैक्सीन की पहली डोज और 71 ने दूसरी डोज लगवाई।140 फ्रंटलाइन वर्करों ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 साल की उम्र के 432 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 750 ने दूसरी डोज लगवाई।60 साल से अधिक उम्र के 121 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 218 ने दूसरी डोज लगवाई।

chat bot
आपका साथी