रामेश्वर गिरी को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन ने किया सम्मानित

समाजसेवी और कांग्रेसी नेता रामेश्वर गिरी को जिला मनीमाजरा का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद रविवार को ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन ने उनका फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और मिठाई बांटी। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महासचिव शशि शंकर तिवारी भी मौजूद रहे।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 02:56 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 02:56 PM (IST)
रामेश्वर गिरी को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन ने किया सम्मानित
रामेश्वर गिरी को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित करते ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य।

मनीमाजरा, जेएनएन। चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी ने बीते शनिवार को पांच जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सुभाष चावला ने नए सिरे से जिलों अध्यक्षों की घोषणा की है। अगले सप्ताह प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया जाएगा। नए बनाए गए पांच जिला अध्यक्षों में रामेश्वर गिरी, जसवीर सिंह बंटी, जीत सिंह, दविंदर गुप्ता और राजीव मोदगिल शामिल हैं। इन पांचों नामों की मंजूरी पार्टी प्रभारी हरीश रावत ने दी है।

समाजसेवी और कांग्रेसी नेता रामेश्वर गिरी को जिला मनीमाजरा का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद रविवार को ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन ने उनका फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और मिठाई बांटी। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महासचिव शशि शंकर तिवारी भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि पहली बार मनीमाजरा को कांग्रेस पार्टी ने नया जिला बनाया है और उस जिले का रामेश्वर गिरी को अध्यक्ष बनाकर सारी बागडोर उनके हाथ में सौंपी है। इसके लिए रामेश्वर गिरी में कांग्रेस पार्टी के आलाकमान के अलावा चंडीगढ़ के प्रभारी हरीश रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर रामेश्वर गिरी ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और आने वाले नगर निगम चुनाव में जितनी भी सीटें उनके जिले में आएंगी वह सब पर कांग्रेस की जीत का परचम लहराएंगे। वहीं सम्मान समारोह में रामेश्वर गिरी का स्वागत करने वालों में ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना, एडवाइजर प्रदीप बागरा, उपप्रधान रामभज शर्मा, सुभाष धीमान, महासचिव गुरबचन लाल सूद, राजकुमार सैनी आदि सभी सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी