ट्राईसिटी स्तर पर हो सभी बड़े प्रोजेक्ट्स की प्लानिग

प्लानिग जो भी हो वह ट्राईसिटी के लेवल पर होनी चाहिए। इसमें चंडीगढ़ पंचकूला मोहाली के साथ पेरीफेरियल एरिया का ध्यान रखा जाना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:28 PM (IST)
ट्राईसिटी स्तर पर हो सभी बड़े प्रोजेक्ट्स की प्लानिग
ट्राईसिटी स्तर पर हो सभी बड़े प्रोजेक्ट्स की प्लानिग

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : प्लानिग जो भी हो वह ट्राईसिटी के लेवल पर होनी चाहिए। इसमें चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली के साथ पेरीफेरियल एरिया का ध्यान रखा जाना चाहिए। प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने मंगलवार को होटल माउंट व्यू में आयोजित दो दिवसीय वर्कशॉप के समापन पर यह बात कही। यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम के सहयोग से यूटी प्रशासन ने फ्यूचर रेडी चंडीगढ़ 2030 एंड बियॉन्ड वर्कशॉप का आयोजन किया। चंडीगढ़ के लिए फ्यूचर रोडमैप तैयार करने के लिए इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। प्रशासक पुरोहित ने बढ़ती आबादी का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों की मांग को देखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ाना जरूरी है। वर्कशॉप के समापन पर प्रशासक ने कहा कि इसी भविष्य पर भी ऐसी वर्कशॉप होती रहें यह सुनिश्चित करना होगा। एडवाइजर धर्म पाल ने कहा कि दो दिन की वर्कशॉप से बहुत कुछ निकलकर आया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जो रिपोर्ट एक्सपर्ट सबमिट करेंगे उसे प्रशासन के अधिकारी बारीकी से एग्जामिन करेंगे और एक्शन लेंगे, ताकि इस विजन को हकीकत में बदला जा सके।

वर्कशॉप के दूसरे दिन दो विशेष ग्रुप ने प्रेजेंटेशन दी। हेल्थ न्यूट्रीशियन और सोशल प्रोटेक्शन एंड सेफ्टी विषय पर यह प्रेजेंटेशन रही। हेल्थ न्यूट्रीशियन ग्रुप ने चंडीगढ़ हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज, बीमारी से रोकथाम, हेल्थ परफोर्मेस इंडिकेटर्स, चल रहे कार्यक्रम उनका स्टेटस, कोविड-19 महामारी के लिए तैयारी पर विस्तार से जानकारी दी। सेक्रेटरी हेल्थ यशपाल गर्ग ने हेल्थ सेक्टर की चुनौतियों, मुद्दों और फ्यूचर प्लान की जानकारी दी। डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम से हेल्थ सेक्टर को बेहतर करना और भविष्य की तैयारी पर जानकारी दी। दूसरे ग्रुप में डीसी मनदीप सिंह बराड़ और सेक्रेटरी सोशल वेलफेयर नितिका पवार ने यूटी प्रशासन की पहल की जानकारी दी। उन्होंने जीरो पावर्टी, जीरो हंगर, लिग समानता, असमानता को कम करना जैसे गोल प्राप्त करने के बारे में बताया। कोट्स..

सिटी के विजन प्लान में आम आदमी का ख्याल रखा गया, इसके लिए सभी एक्सप‌र्ट्स का आभार जताता हूं। सेक्टरों के बीच में बेसिक चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। सामाजिक एकता का इसमें महत्वपूर्ण रोल है। वर्कशॉप के बाद फॉलोअप कर विजन ग्राउंड लेवल पर दिखे इस पर जोर होना चाहिए।

बनवारी लाल पुरोहित, प्रशासक, चंडीगढ़।

chat bot
आपका साथी