चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में कैदी की मौत के चार साल बाद पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस, घरवालों ने लगाई न्याय की गुहार

चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत मामले में करीब चार साल बाद लिस ने हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। मृतक मनीमाजरा में हुई एक हत्या मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद बुड़ैल जेल में सजा काट रहा था।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 09:31 AM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 09:31 AM (IST)
चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में कैदी की मौत के चार साल बाद पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस, घरवालों ने लगाई न्याय की गुहार
मृतक के स्वजनों ने दोबारा से एसएसपी को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

जागरण संवाददाता चंडीगढ़। चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में चार साल पहले एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कैदी हत्या मामले में जेल में सजा काट रहा था। कैदी की मौत के बाद चंडीगढ़ पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। कैदी की मौत के 4 साल बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन कैदी की मौत मामले में पुलिस की जांच दोबारा से हत्यारोपी की पहचान में अटक गई है। इसे लेकर मृतक के स्वजनों ने दोबारा से एसएसपी को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

हत्या मामले में बुड़ैल जेल में सजा काट रहे दोषी की मौत मामले में करीब चार साल बाद सेक्टर -49 थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने हत्या का मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया है। मृतक मनीमाजरा थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद बुड़ैल जेल में सजा काट रहा था।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार मोहन लाल के खिलाफ साल 1999 में मनीमाजरा थाने में दर्ज हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया था। जिसके बाद वह बुडैल जेल में सजा काट रहा था। सजा काटने के दौरान 17 फरवरी 2017 को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। जिसके बाद जेल प्रशासन की ओर से उसे जीएमसीएच 32 में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उसके अस्पताल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इसके बाद मामले में कोर्ट के निर्देशों पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी