चंडीगढ़ में जश्न, भारतीय मेंस हॉकी टीम ने Tokyo Olympic 2020 में जीता ब्रांज, शहरवासियों ने डाला भंगड़ा

Tokyo Olympic 2020 ये खुशी के मौका है जनाब इसलिए इस यादगार पल को और ज्यादा यादगार बनाने के लिए डांस और भंगड़ा तो बनता है। जी हां वीरवार को भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद टोक्यो ओलिंपिक में पदक हासिल किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 02:21 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 02:53 PM (IST)
चंडीगढ़ में जश्न, भारतीय मेंस हॉकी टीम ने Tokyo Olympic 2020 में जीता ब्रांज, शहरवासियों ने डाला भंगड़ा
चंडीगढ़ हॉकी अकादमी में जीत का जश्न मनाते स्टूडेंट्स।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Tokyo Olympic 2020: ये खुशी का मौका है जनाब, इसलिए इस यादगार पल को और ज्यादा यादगार बनाने के लिए डांस और भंगड़ा तो बनता है। जी हां, वीरवार को भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद टोक्यो ओलिंपिक 2020 में पदक हासिल किया है। तो इस जीत का जश्न पूरे देशभर में शुरू हो गया। चंडीगढ़ में भी जोर शोर से जश्न मनाया गया। इस जीत के लिए सोशल मीडिया पर भी बधाई की जैसे बाढ़ सी आ गई है। लोग एक दूसरे को बधाई संदेश भेज रहे हैं। बिल्कुल यह जीत बहुत खास भी है। क्योंकि 41 साल के लंबे इंतजार के बाद यह खुशी के पल आए हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत से भारत ने 1980 ओलिंपिक के बाद पहला मेडल अपने नाम किया है। जैसे ही मैच खत्म होने का हूटर बजा तो चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी के स्टूडेंट्स ने भंगड़े डालकर हिस्टोरिक मोमेंट का स्वागत किया। जय हिंद, मेरा भारत महान और भारत माता की जय के नारों से हॉस्टल का टीवी हाल गूंज पड़ा। अकेडमी के स्टूडेंट्स अनुराग, सुखदीप, बिपनजीत, बरिंदर, माणिक भारतीय टीम की जर्सी में हाथों में हाकियों के साथ खूब नाचे। स्टूडेंट्स अब अगली बार गोल्ड पक्का भारत का होगा।

ऐसे में अब देशवासियों की निगाहें अब भारतीय महिला हॉकी के तीसरे स्थान पर होने वाले मैच को भी लगी हुई है।  भारतीय महिला हॉकी टीम का शुक्रवार को होने वाला मैच अहम होगा और उसमें भी टीम मेडल जरूर जीतेगी।

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को शिकस्त दी है। मैच में शुरुआत में पिछड़ने के बाद भारत ने जोरदार वापसी की और जर्मनी के खिलाफ मैच को 5-4 से जीत लिया। इससे पहले आखिरी बार हॉकी में टीम इंडिया ने 1980 में ओलंपिक मेडल जीता था।

chat bot
आपका साथी