चंडीगढ़ में आज से इन चीजों को छूट देने की तैयारी, प्रशासक वीपी सिंह बदनौर अधिकारियों से कर रहे मीटिंग

चंडीगढ़ में केस कम होने से प्रशासन पर अब छूट बढ़ाए जाने का दबाव फिर बन रहा है। सबसे बड़ा दबाव मार्केट को पहले की तरह खोलने की मंजूरी देने का है। ट्रेडर्स एसोसिएशन मार्केट को रात के समय भी खोलने की मंजूरी मांग रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:46 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:46 AM (IST)
चंडीगढ़ में आज से इन चीजों को छूट देने की तैयारी, प्रशासक वीपी सिंह बदनौर अधिकारियों से कर रहे मीटिंग
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर अधिकारियों से कोविड वॉर रूम मीटिंग कर रहे हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना महामारी से हालात अब दिन प्रतिदिन बेहतर हो रहे हैं। इसका प्रकोप कम हो रहा है। केस कम होने से प्रशासन पर अब छूट बढ़ाए जाने का दबाव फिर बन रहा है। सबसे बड़ा दबाव मार्केट को पहले की तरह खोलने की मंजूरी देने का है। ट्रेडर्स एसोसिएशन मार्केट को रात के समय भी खोलने की मंजूरी मांग रही है। अभी मार्केट सुबह दस से शाम छह बजे तक खोलने की मंजूरी है। इसे रात दस बजे तक खोलने की मंजूरी मांगी जा रही है। इसी तरह से रेस्टोरेंट और ईटिंग ज्वाइंट्स में पूरी क्षमता के साथ गेस्ट सर्विस की मांग हो रही है। इन सब चीजों पर मंगलवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर अधिकारियों से कोविड वॉर रूम मीटिंग कर रहे हैं।

हरियाणा पाबंदियों को एक सप्ताह के लिए बढ़ा चुका है। हालांकि छूट को भी बढ़ाया गया है। अब रेस्टोरेंट सुबह दस से रात दस बजे तक खुल सकते हैं। इसको देखते हुए यही लग रहा है कि चंडीगढ़ प्रशासन भी दूसरे राज्यों की तरह अभी पूरी तरह से ढील नहीं देगा। हालांकि अंतिम निर्णय प्रशासक वीपी सिंह बदनौर प्रशासनिक अधिकारियों और हेल्थ एक्सपर्ट से चर्चा के बाद मंगलवार को लेंगे। पंचकूला और मोहाली के अधिकारी भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से इस मीटिंग में जुड़ेंगे। अभी चंडीगढ़ में वीकेंड कर्फ्यू भी केवल रविवार को ही है। केस कम हो रहे हैं आर्थिक हालात को देखते हुए रविवार को भी और दिनों की तरह छूट दिए जाने पर चर्चा हो रही है।

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स आम लोगों के लिए खुलेंगे

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स अभी तक खिलाड़ियों के लिए ही खोले गए थे। लेकिन अब इसे आम लोगों के लिए भी खोलने की तैयारी है। स्पोर्ट्स लवर इसकी मांग कर रहे हैं। मंगलवार को कोविड वॉर रूम मीटिंग में इस पर निर्णय लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि अब इन्हें सबके लिए खोला जा सकता है। साथ ही स्वीमिंग पूल खोलने पर भी चर्चा होगी।

chat bot
आपका साथी