चंडीगढ़ को मिला एक और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, प्रशासक बदनौर ने किया उद्घाटन, मिल्खा सिंह को किया याद

प्रशासक बदनौर ने शुक्रवार को सेक्टर- 27 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए बनाए गए मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में मौजूदा समय में 20 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स हैं। खिलाड़ियों को प्रमोट करने के लिए यह कारगर साबित होंगे।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 04:20 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 04:20 PM (IST)
चंडीगढ़ को मिला एक और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, प्रशासक बदनौर ने किया उद्घाटन, मिल्खा सिंह को किया याद
मिनी स्पोर्टस कांप्लेक्स के उद्घाटन के दौरान बेडमिंटन खेलते प्रशासक।

विकास शर्मा, चंडीगढ़। देश के किसी भी छोटे शहर में चंडीगढ़ जैसा स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। खेल से मेरा शुरू से लगाव रहा है। हमें हर सेक्टर में एक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तैयार करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को खेल से जोड़ कर स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। यह कहना है पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का।

प्रशासक बदनौर ने शुक्रवार को सेक्टर- 27 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए बनाए गए मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में मौजूदा समय में 20 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स हैं। चंडीगढ़ के 23 गांव हैं ऐसे में हमें बेहतरीन खेल नतीजों के लिए गांव के खिलाड़ियों को भी ज्यादा से ज्यादा मौके देने होंगे। इसके लिए स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट को मेहनत करनी चाहिए। जल्द शहर में बिलियर्ड्स और स्नूकर का सेंटर भी बनकर तैयार हो जाएगा। इस दौरान एडवाइजर धर्मपाल, नगर निगम कमिश्नर व स्पोर्ट्स सेक्रेटरी केके यादव, स्पोर्ट्स डायरेक्टर तेजदीप सिंह सैनी, पार्षद देवेंद्र सिंह बाबला, कांग्रेस नेता एचएस लक्की समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

बदनौर ने उड़नसिख पद्मश्री मिल्खा सिंह को किया याद

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने अपने संबोधन से पहले पद्मश्री मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखवाया। उन्होंने बताया कि अकसर गोल्फ खेलने के दौरान उनकी मिल्खा सिंह से मुलाकात हो जाती थी। जब बात होती थी तब खेल को प्रमोट करने के बाबत ही होती थी। उन्होंने खेलों को प्रमोट करने के लिए कई सुझाव दिए, जिन्हें हमने समय समय पर लागू  भी किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह मास्क जरूर पहने और कोविड -19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का अच्छे से पालन करें।

यह हैं मिनी स्पोर्ट्स स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सुविधाएं

एडवाइजर धर्मपाल ने बताया कि उन्हें खुशी है कि शहर में आकर पहला उद्घाटन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का हुआ है। उन्होंने बताया कि यह मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पांच करोड़ की लागत से बना है। इसमें बैडमिंटन के तीन कोर्ट, स्विमिंग पूल, कोच रूम, मेंस एंड वुमंस टॉयलेट है। इसके अलावा दिव्यांगों की सुविधा के अलग से टॉयलेट बनाया गया है।

खिलाड़ी उठाए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का फायदा

नगर निगम कमिश्नर व स्पोर्ट्स सेक्रेटरी केेके यादव ने बताया कि डिपार्टमेंट की तरफ से बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इन सुविधाओं का लाभ छात्र व खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा उठाएं। हम इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को जल्द इसे शुरू कर देंगे।उम्मीद है इस सेंटर से भी बेहतरीन खिलाड़ी निकलेंगे।

कोचों की नहीं है कोई कमी

स्पोर्ट्स डायरेक्टर तेजदीप सैनी ने बताया कि गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल -27 में बनने वाला स्पोर्ट्स कांप्लेक्स अभी डिपार्टमेंट का हैंडओवर नहीं हुआ है। जैसे ही हमें स्पोर्ट्स कांप्लेक्स हैंडओवर होगा हम इसे शुरू कर देंगे। किसी भी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को आउटसोर्स पर नहीं दिया जाएगा। डिपार्टमेंट इन्हें चलाने में सक्षम है। हमारे पास सभी खेलों के कोच उपलब्ध हैं इसलिए खिलाड़ियों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।

chat bot
आपका साथी