चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तैयारियोंं में जुटा प्रशासन, इस बार होंगे 700 पोलिंग स्टेशन, एक बूथ पर हजार मतदाता डालेंगे वोट

Chandigarh Nagar Nigam Chunav चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। न केवल पोलिंग बूथ बल्कि कौन कौन से वार्ड रिजर्व होंगे इस पर भी काम किया जा रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 01:35 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 01:35 PM (IST)
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तैयारियोंं में जुटा प्रशासन, इस बार होंगे 700 पोलिंग स्टेशन, एक बूथ पर हजार मतदाता डालेंगे वोट
चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Nagar Nigam Chunav: चंडीगढ़ नगर निगम में शहर के 13 गांवों को शामिल करने के बाद चंडीगढ़ में पंचायती राज खत्म हो गया है। पंचायती राज एवं रूरल डिपार्टमेंट ने सभी रिकॉर्ड नगर निगम को सौंप दिया है। इन गांव के निगम में शामिल होने से इस बार चुनाव की तस्वीर भी एकदम बदली होगी। वार्डबंदी नए सिरे से की गई है। नगर निगम चुनाव में वार्ड बढ़ गए हैं। इससे पहले 26 वार्ड थे जिनकी संख्या अब बढ़कर 35 हो गई है।

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। न केवल पोलिंग बूथ बल्कि कौन कौन से वार्ड रिजर्व होंगे इस पर भी काम किया जा रहा है। 

इस साल दिसंबर के आखिर में नगर निगम चुनाव होने हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्टेट इलेक्शन कमिश्नर एसके श्रीवास्तव ने एडवाइजर धर्म पाल सहित प्रशासन के अन्य अधिकारियों से चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। यूटी गेस्ट हाउस में आयोजित इस मीटिंग में होम सेक्रेटरी नितिन यादव, फाइनेंस सेक्रेटरी विजय नामदेवराव जेदे सहित दूसरे अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग में चर्चा हुई कि डीलिमिटेशन के बाद नगर निगम में 13 गांव शामिल किए गए हैं। इस वजह से आगामी चुनाव में पोलिंग स्टेशन इसी हिसाब से बढ़ाने की जरूरत होगी।

कोरोना को देखते हुए एक पोलिंग स्टेशन पर एक हजार मतदाता का अनुपात रहेगा। इस वजह से इस चुनाव में पालिंग स्टेशन की संख्या बढ़कर करीब 700 हो जाएगी। जबकि पिछले चुनाव में चंडीगढ़ के अंदर 445 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। एसके श्रीवास्तव ने सही और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए सभी जगह जरूरी प्रबंध और पुलिस कर्मी तैनात करना सुनिश्चित करने के लिए एडवाइजर को कहा। एडवाइजर ने कहा कि कमीशन की जरूरत अनुसार लोजिस्टिक्स, मैनपावर और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाएगा। हेड ऑफ द डिपामर्टमेंट को समय सीमा के अंदर सभी तैयारियां करने के आदेश एसके श्रीवास्तव ने दिए। 

chat bot
आपका साथी