यूटी प्रशासन नाकाम, निजी संस्था कोरोना मरीजों को उपलब्ध करवा रही फ्री ऑक्सीजन

कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए सबसे बड़ी जरूरत ऑक्सीजन की है लेकिन ट्राईसिटी के सरकारी अस्पतालों में बेड की कमी के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर की भी भारी किल्लत है।

By Edited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:04 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 09:27 AM (IST)
यूटी प्रशासन नाकाम, निजी संस्था कोरोना मरीजों को उपलब्ध करवा रही फ्री ऑक्सीजन
यूटी प्रशासन नाकाम, निजी संस्था कोरोना मरीजों को उपलब्ध करवा रही फ्री ऑक्सीजन

चंडीगढ़, राजेश ढल्ल। कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए सबसे बड़ी जरूरत ऑक्सीजन की है, लेकिन ट्राईसिटी के सरकारी अस्पतालों में बेड की कमी के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर की भी भारी किल्लत है। ऐसे में मरीजों को मजबूरी में ऑक्सीजन के लिए निजी अस्पतालों में धक्के खाने पड़ रहे हैं।

वहीं, प्राइवेट अस्पताल मरीजों से मनमर्जी से रेट वसूल रहे हैं। ऐसे में जहां प्रशासन मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हो रहा है। वहीं शहर की समाजसेवी संस्था गुरु का लंगर जो इस संकट की घड़ी में कोरोना के गंभीर मरीजों के घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर निशुल्क उपलब्ध करवा रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा मरीजों को ऑक्सीजन कंसंट्रेशन मशीन, मेडिकल बेड और नेबुलाइजर भी निशुल्क दिए जा रहे हैं।

संस्था ने जरूरतमंद मरीजों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया हुआ है। मरीज के घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर छोड़ने के बाद इसे किस तरह से लगाना है उसके डेमो का एक वीडियो मरीज के मोबाइल पर भेजा जाता है। यहां तक कि अगर किसी मरीज को डॉक्टर से बात करनी है तो संस्था ऑनलाइन डॉक्टर से भी बात करवाती है। छोटा ऑक्सीजन का सिलेंडर चार घंटे और बड़ा सिलेंडर 24 घंटे में खत्म होता है।

शहर में संस्था के दो अस्पताल

बता दें कि ऑक्सीजन सिलेंडर खाली होने पर उसे रीफिल करने के लिए भी संस्था के सदस्य मरीज के घर पर जाते हैं। इसके लिए संस्था ने एक विशेष वाहन तैयार किया है। यह सेवा संस्था ने 15 सितंबर से अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी होने के कारण शुरू की है। इस समय संस्था शहर में दो अस्पताल भी चला रही है। जिनमें से सेक्टर-18 में एक आंखों का अस्पताल है। दूसरा अस्पताल सेक्टर-45 में तेरा ही तेरा नाम से है, जहां मात्र 13 रुपये में मरीजों को दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं। यहां तक कि हर टेस्ट के लिए भी 13 रुपये ही चार्ज किए जाते हैं।

हर दिन आ रहे 15 से 20 सिलेंडर की डिमांड

संस्था के ट्रस्टी एचएस सभ्रवाल और एमपीएस चावला ने बताया कि इस समय ट्राईसिटी से प्रतिदिन 15 से 20 कोरोना मरीजों और उनके तीमारदारों का ऑक्सीजन के लिए हेल्पलाइन पर फोन आ रहा है। उनका कहना है कि फोन आने के एक घंटे के भीतर उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवा दिया जाता है। ऑक्सीजन का कोई चार्ज नहीं लिया जाता है। सिर्फ सिलेंडर की सिक्योरिटी ली जाती है जोकि मरीज के ठीक होने के बाद वापस कर दी जाती है।

ऑक्सीजन कंसंट्रेशन मशीन है उसकी कीमत 35 हजार रुपये है। ऐसी कई मशीनें संस्था के पास हैं। यह मशीन भी हेल्पलाइन पर फोन आने पर मरीजों के घरों में पहुंचाई जा रही हैं। -चंडीगढ़ के लिए हेल्पलाइन नंबर 9814300113, 9915711444 -पंचकूला के लिए हेल्पलाइन नंबर 9814004699

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी