एक्टर आकिषा बोलीं, किसानों के आंदोलन के कारण दिल्ली में महिलाएं हुई सुरक्षित, कंगना का कटाक्ष बहेद शर्मनाक

एक्टर आकिषा ने कहा कि किसान काननू में बदलाव को लेकर बेशक किसान आंदोलन के कारण दिल्ली के चारों ओर के बॉर्डर बंद हो गए है। परंतु किसानों ने आम लोगों को परेशान नहीं किया। उनकी लड़ाई सरकार से है और वो शा‌ंतिमय ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 10:57 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 10:57 AM (IST)
एक्टर आकिषा बोलीं, किसानों के आंदोलन के कारण दिल्ली में महिलाएं हुई सुरक्षित, कंगना का कटाक्ष बहेद शर्मनाक
शरारा गाने में लीड रोल करने वाली मॉडल और एक्टर आकिषा। (जागरण)

चंडीगढ़, जेएनएन। कानून कानून में बदलाव को लेकर आंदोलन करने वाले किसानों के कारण दिल्ली में अपराध कम हुआ और दिल्ली में महिला और युवतियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। यह कहना है पंजाबी गायक ‌शिवजोत के गाने शरारा में लीड रोल करने वाली मॉडल और एक्टर आकिषा का। आकिषा ने अपने विचार कलाग्राम में आयोजित एग्जॉटिक मॉडल अवार्ड नाइट -2020 पंजाबी के दौरान व्यक्त किए। आकिषा इस मौके पर विशेष रूप से दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंची। इस मौके पर उनके साथ पंजाबी फिल्म और सांग इंडस्ट्री की ईशा शर्मा, सृष्टि मान, अविरा सिंह, बैनेट दोसांझ, अनमोल प्रीत, राही राणा, थॉमस गिल भी मौजूद रहे।

किसानों के आंदोलन से दिल्ली के लोगों नहीं आपत्ति

आकिषा ने कहा क‌ि किसान काननू में बदलाव को लेकर बेशक किसान आंदोलन के कारण दिल्ली के चारों ओर के बॉर्डर बंद हो गए हैं। परंतु किसानों ने आम लोगों को परेशान नहीं किया। उनकी लड़ाई सरकार से है और वो शा‌ंतिमय ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके रहने से दिल्ली में अपराध कम हो रहे है। मैं भी खुल कर किसान आंदोलन को समर्थन करती हूं।

कंगना रौनत का किया बहिष्कार

इस मौके पर भटिंठा से आई मॉडल एक्टर अविरा ‌सिंह ने कहा क‌ि किसान आंदोलन पर कंगना रनौत की टिप्पणी बहुत शर्मनाक है। कंगना लाइम लाइट में रहने के लिए कुछ भी बोल देती है। उसे एक एक्टर होने के नाते कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए। कंगना द्वारा किसानों पर टिप्पणी उसकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है।  दिलजीत दौसांझ ने कंगना को बहुत सही जवाब दिया है। कंगना को किसानों से आकर माफी मांगनी चाहिए। किसान केवल पंजाब के लिए लड़ाई नहीं कर रहे। इससे देश के सभी किसानों की भावनाएं और भविष्य जुड़ा हुआ है।

छः महीने बाद मॉडल ने रैंप पर बिखेरा जलवा

कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के कारण छ महीने बाद शुक्रवार को कलाग्राम में  एग्जॉटिक मॉडल अवार्ड नाइट -2020 का आयोजन किया गया। इस नाइट में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ईशा शर्मा, सृष्टि मान, अविरा सिंह, बैनेट दोसांझ, अनमोल प्रीत, राही राणा, थॉमस गिल ने लाइव परफॉर्मेंस के जरिए अपनी गायकी का जादू बिखेरा। इस बारे में कार्यक्रम की आयोजक शैली तनेजा कहा कि कोविड-19 के कारण घरों में बंद सभी कलाकारों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका सिर्फ ऑनलाइन ही मिल रहा था, लेकिन अब अनलॉक होने से हम कोविड के मानकों का पालन करते हुए कलाकारों को मंच प्रदान कर रहे है।

chat bot
आपका साथी