चंडीगढ़ में कर्फ्यू में घूम रहे युवकों को पकड़ने गए कांस्टेबल को आरोपितों ने पिटा, पत्थर भी फेंके, वीडियो वायरल

घटना रविवार दोपहर की है। पार्क में घूम रहे युवकों को पकड़ने गए कांस्टेबल पर आरोपितों ने हमला कर दिया। इतना ही कांस्टेबल को पिटने के बाद भागते हुए उस पर पत्थरों से भी हमला किया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 08:51 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 08:51 AM (IST)
चंडीगढ़ में कर्फ्यू में घूम रहे युवकों को पकड़ने गए कांस्टेबल को आरोपितों ने पिटा, पत्थर भी फेंके, वीडियो वायरल
पुलिस कांस्टेबल पर पत्थरों से हमला करते आरोपित युवक।

चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। चंडीगढ़ में वीकेंड कर्फ्यू होने के बावजूद लोग मनमानी कर रहे हैं। रविवार दोपहर पलसोरा स्थित एक पार्क के समीप बेवजह घूम रहे कुछ युवकों को पकड़ने पहुंचे कांस्टेबल पर ही आरोपितों ने हमला कर दिया। आरोपितों ने कास्टेबल के साथ मारपीट की। भागते हुए आरोपितों ने कॉन्स्टेबल पर पत्थर भी फेंके। पीड़ित कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर दो आरोपितों की पहचान कर पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

जानकारी के अनुसार पलसोरा चौकी में तैनात कांस्टेबल बाइक पर एरिया में गस्त कर रहा था। इस दौरान चार से पांच युवक पार्क के किनारे भीड़ लगाकर खड़े थे। जिस पर कांस्टेबल उन्हें दबोचने के लिए पहुंच गया। इस पर मौजूद दो युवकों ने कांस्टेबल की पिटाई कर उस पर पत्थर भी फेंके। किसी तरह खुद को बचाकर कांस्टेबल ने युवकों के खिलाफ चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।

देर रात आरोपितों की तलाश में छापामारी

पुलिस चौकी शिकायत दर्ज होने के बाद वायरल वीडियो के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने दो आरोपितों की पहचान करने के उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दिया। देर रात पुलिस ने आरोपितों के घर सहित उसके रिश्तेदारों के घर पर भी रेड की। हालांकि अभी तक आरोपित पकड़ से दूर है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी