Accident in Chandigarh : चंडीगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, आरोपित गिरफ्तार

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार की वजह से सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है। अब सेक्टर 25/38 लाइट प्वाइंट पर तेज रफ्तार ट्रक चालक की टक्कर से घायल एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 09:28 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 09:28 AM (IST)
Accident in Chandigarh : चंडीगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, आरोपित गिरफ्तार
चंडीगढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई

जागरण संवाददाता चंडीगढ़। चंडीगढ़ में तेज रफ्तार की वजह से सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है। अब सेक्टर 25/38 लाइट प्वाइंट पर तेज रफ्तार ट्रक चालक की टक्कर से घायल एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान मलोया की रहने वाली 24 वर्षीय काजल के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह काजल मंगलवार को पति के साथ सेक्टर 22 जा रही थी। जैसे ही वह लाइट प्वाइंट पर पहुंची कि टर्न लेते समय असंतुलित ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल पति पत्नी को जीएमएसएच 16 में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान काजल ने दम तोड़ दिया।

ट्रक चालक मौके से गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी चालक की पहचान फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले सतवंत सिंह के तौर पर हुई है। थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने की धारा के तहत केस दर्ज किया। हालांकि आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बाद जमानत पर छोड़ा गया।

chat bot
आपका साथी