PU परिसर में एबीवीपी ने नई शिक्षा नीति का स्वागत करते हुए मनाई दीवाली

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नई शिक्षा नीति का स्वागत करते हुए इस पर्व को मनाया। अब नई शिक्षा नीति के अनुसार विश्विद्यालय में प्रशासनिक सुधार होने का अवसर आया है। अब विश्विद्यालय में सिर्फ विकास के कार्य होंगे।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 14 Nov 2020 12:22 PM (IST) Updated:Sat, 14 Nov 2020 12:22 PM (IST)
PU परिसर में एबीवीपी ने नई शिक्षा नीति का स्वागत करते हुए मनाई दीवाली
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में दीवाली मनाते एबीवीपी से सदस्य।

चंडीगढ़, [वैभव शर्मा]। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में इस वर्ष दीवाली पर्व अलग ढंग से मनाया गया। जहां एक और पूरे कैंपस में नई शिक्षा नीति को लेकर विरोध चल रहा है, वहीं दूसरी ओर छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नई शिक्षा नीति का स्वागत करते हुए इस पर्व को मनाया।

एबीवीपी के संयोजक जतिन सिंह ने बताया कि हम संपूर्ण विश्वविद्यालय परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं बधाई देते है। वैसे दीवाली तो हर साल आती है, हम भी हर बार मनाते है,  दीप जलाते हैं, लेकिन पंजाब विश्विद्यालय के लिए इस बार विशेष दीवाली है, क्योंकि नई शिक्षा नीति आने के बाद पहली दीवाली है। उन्होंने कहा कि अब नई शिक्षा नीति के अनुसार विश्विद्यालय में प्रशासनिक सुधार होने का अवसर आया है। हम इन सुधारों का स्वागत करते है। हमें पूरा विश्वास है कि विश्विद्यालय अब बाहरी राजनीति से मुक्त होगा। पंजाब विश्विद्यालय का सीनेट सिंडिकेट की दूषित राजनीति से मुक्त होना इसकी शुरुआत है। विश्विद्यालय का विद्यार्थी, शिक्षक अब राजनीति से मुक्त होकर अपना कार्य कर सकेंगे। विश्विद्यालय में सिर्फ विकास के कार्य होंगे।

जतिन सिंह ने कहा कि एबीवीपी नई शिक्षा नीति का स्वागत करती है। उसके अनुसार होने वाले प्रशासनिक सुधारो का भी स्वागत करती है क्योंकि वर्षो से चली आ रही व्यवस्था ने विश्वविद्यालय का कोई भला नही किया। बल्कि विकास का अवरुद्ध करने का काम ही किया है विद्यार्थी परिषद का मानना है कि शिक्षा संस्थान बाहरी दलगत राजनीति से मुक्त होने चाहिए। हम इस हेतु कैंपस खुलने के बाद जनजागरण अभियान चलाएंगे और चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक प्रशासनिक सुधारों हेतु कैंपस की आवाज को पहुंचाएंगे।

कैंपस में नेताओं द्वारा अपनी गंदी राजनीति को चमकाने का सिलसिला भी गलत है। बेशक वह यहां के पूर्व-छात्र रही हूं लेकिन इस समय वह छात्र संगठन नहीं बल्कि एक राजनीतिक पार्टी के नुमाइंदे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह इस पार्टी कि हमेशा से ही सोच रही है। हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देखकर हंगामा करना कांग्रेस पार्टी की छवि है और यही हाल उनके छात्र संगठन एनएसयूआई का भी है। इसके साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ताओं ने देशवासियों को स्वदेशी दीवाली और सुरक्षित दीवाली मनाने का संदेश दिया।

chat bot
आपका साथी