AAP Mohali का दावा, रैली में शराब बांटने के लिए 13 लोगों को दिहाड़ी पर लाकर बनाई गई थी वीडियो

करनैल सिंह और दर्शन सिंह ने बताया कि वह लेबर चौक पर काम के लिए गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे मास्क लगाए एक नौजवान वहां आया। उसने 13 लोगों को 500 रुपये दिहाड़ी पर एक आटो में बिठाया और लोहगढ़ पार्क में छोड़ दिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 01:41 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 01:41 PM (IST)
AAP Mohali का दावा, रैली में शराब बांटने के लिए 13 लोगों को दिहाड़ी पर लाकर बनाई गई थी वीडियो
आम आदमी पार्टी की रैली में शराब बांटने की एक वीडियो गत दिनों वायरल हुई थी। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, जीरकपुर। गत रविवार को आम आदमी पार्टी की रैली में शराब बांटने की एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें दावा किया गया था कि आप के नेता शराब बांट रहे हैं। यह वीडियो खूब वायरल हुई थी और लोगों ने जमकर कमेंट्स किए थे। एक दिन बाद आम आदमी पार्टी के युवा नेता नवजोत सैनी ने वीडियो में शराब लेकर जा रहे दो व्यक्तियों को ढूंढ़ निकालने का दावा किया है। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि यह विरोधियों की चाल थी।

नवजोत सैनी ने बताया कि करनैल सिंह निवासी मैहमदपुर व दर्शन सिंह निवासी बाकरपुर दोनों ने यह माना कि उन्हें कोई व्यक्ति डेराबस्सी के लेबर चौक से दिहाड़ी पर लाया था। उसने उन्हें शराब का लालच दिया था। नवजोत ने कहा कि इस तरह आम आदमी पार्टी व उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई थी। नवजोत सैनी ने बताया कि यह सब इन व्यक्तियों ने पैसे के लालच में किया है। कुछ लोग उनके बढ़ते हुए अक्स को सहन नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए हाईकमान तक गलत वीडियो पहुंचा रहे हैं।

वीडियो में दिखाई देने वाले करनैल सिंह और दर्शन सिंह ने बताया कि वह रविवार को रोजाना की तरह लेबर चौक पर काम के लिए गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे एक नौजवान वहां आया। उसने मास्क से मुंह ढका हुआ था। उसने 13 लोगों को 500 रुपये दिहाड़ी पर एक आटो में बिठाया और लोहगढ़ पार्क में छोड़ दिया। उन्हें बताया गया था कि क्या बोलना है। नवजोत सैनी के गांव नगला के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि रैली खत्म होने के बाद सभी 13 लोगों को शराब बांटी गई और उसका वीडियो बनाया गया। इसके बाद उन्हें वहां कोई नहीं मिला। उन्हें 500 रुपये दिहाड़ी भी नहीं दी गई। उन्हें तो वापस जाने तक का किराया तक नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कुछ लोग उनके पास आए और वायरल वीडियो में उनकी मौजूदगी के बारे में पूछा तो उन्होंने सब सच बता दिया। 

chat bot
आपका साथी