ट्राईसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम और एक्साइज, मोटर व्हीकल टैक्स एक बराबर करने के फैसले के विरोध में AAP

हाल ही में हुई ट्राईसिटी कोऑर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग में फैसला लिया गया कि ट्राईसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम और एक्साइज और मोटर व्हीकल टैक्स को एक सामान किया जाएगा। वहीं आम आदमी पार्टी ने इस फैसले का विरोध किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 12:20 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 12:20 PM (IST)
ट्राईसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम और एक्साइज, मोटर व्हीकल टैक्स एक बराबर करने के फैसले के विरोध में AAP
ट्राईसिटी कोऑर्डिनेशन कमेटी के फैसले पर आप ने आपत्ति जताई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। ट्राईसिटी में पेट्रोल, डीजल, एक्साइज और मोटर व्हीकल टैक्स को एक सामान किए जाने का आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने विरोध किया है। बुधवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में ट्राईसिटी कोऑर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग में फैसला लिया गया कि ट्राईसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम और एक्साइज और मोटर व्हीकल टैक्स को एक सामान किया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने इस फैसले को टैक्स बढ़ाने की योजना बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रशासन शहरवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की तैयारी में है।

आप चंडीगढ़ के मुताबिक यूटी होने के कारण चंडीगढ़ में मोटर व्हीकल टैक्स और पेट्रोल-डीज़ल पंचकूला व मोहाली के मुकाबले सस्ता है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नितिन गोयल ने कहा कि चंडीगढ़ में पेट्रोल डीजल सस्ता होने की वजह से मोहाली के पेट्रोल पंपों की बिक्री कम होती है।‌ ऐसे में पेट्रोल डीजल की लॉबी प्रशासन पर दबाव बना‌कर रेट बढ़वाने की कोशिश में लगी है। यदि प्रशासक ने चंडीगढ़ के टैक्स बढ़ाने की कोशिश की तो इस फैसला का विरोध किया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि चंडीगढ़ प्रशासन पेट्रोल डीजल में वैट कम कर स्थानीय निवासियों को राहत दे। कोरोना से प्रभावित व्यापारियों को जल्द से जल्द राहत दी जाए, ताकि उनका व्यापार पटरी पर लौट आए।

भाजपा ने अहम कमेटी का किया गठन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी की वित्तीय स्थिति की देखरेख के लिए पार्टी की अति महत्वपूर्ण कमेटी,  वित्त कमेटी का गठन कर घोषणा की है। कमेटी में वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक जिंदल को संयोजक बनाया गया है । उनके साथ  नरेश कुमार स्टील फर्नीचर एसोसिएशन वाले,  विनय कुमार जैन मार्बल मार्किट वाले  , विनोद कुमार सब्जी मंडी वाले, अशोक गोयल उधोगपति, चार्टर्ड अकाउंटेंट विजय बंसल, व्यवसायी बॉबी गर्ग, सुशील गुप्ता ग्रेन मार्केट,  लीलाधर स्वामी रामदरबार और  अशोक बंसल इस कमेटी के  सदस्य बनाए गए है। जबकि पार्टी के खजांची राजकिशोर और सह खजांची अमित जिंदल कमेटी  के पदेन सदस्य होंगे। इस अवसर पर अरुण सूद ने कहा कि वित्त कमेटी बहुत ही महत्वपूर्ण कमेटी होती है तथा इसमें शामिल सभी कार्यकर्ता बहुत वरिष्ठ है उनके अनुभव का पार्टी को लाभ होगा ।

chat bot
आपका साथी