आप चंडीगढ़ की कार्यकारिणी भंग, नए सदस्यों को शामिल करने के लिए लाबिंग शुरू, छाबड़ा के लिए भी चुनौती

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने हाईकमान के निर्देश पर चंडीगढ़ की कार्यकारिणी को भंग कर दिया। ऐसे में नई कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए लाबिंग शुरू हो गई है। इसके साथ ही खींचतान भी शुरू हो गई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 09:42 AM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 09:42 AM (IST)
आप चंडीगढ़ की कार्यकारिणी भंग, नए सदस्यों को शामिल करने के लिए लाबिंग शुरू, छाबड़ा के लिए भी चुनौती
निगम चुनाव के लिए आप ने गतिविधियां बढ़ा दी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने हाईकमान के निर्देश पर चंडीगढ़ की कार्यकारिणी को भंग कर दिया। ऐसे में नई कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए लाबिंग शुरू हो गई है। इसके साथ ही खींचतान भी शुरू हो गई है। प्रदीप छाबड़ा अपने ज्यादा से ज्यादा साथियों को पार्टी में अहम पद दिलवाना चाहते हैं। प्रदीप छाबड़ा को पार्टी ने चंडीगढ़ का सह प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, आप के संयोजक प्रेम गर्ग भी अपनी पुरानी कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों को फिर से पद दिलवाना चाहते हैं।

दूसरी तरफ आप ने शहर में अपनी गतिविधि बढ़ा दी हैं, ऐसे में अगले दिनों में आप में नए पदाधिकारी के अलावा निगम चुनाव के लिए उम्मीदवार भी तय करने हैं। इस समय आप के पास गांव और कॉलोनियों में चुनाव लड़ने वाले दावेदार तो हैं लेकिन शहर के सेक्टरों में दावेदार कम हैं। ऐसे में आप को सेक्टरों में भी मेहनत करनी होगी। जबकि आप की नजर कांग्रेस और भाजपा के नाराज नेताओं पर भी है।

प्रदीप छाबड़ा ने अपने 40 से ज्यादा साथियों को आप में शामिल करवाया है। इस समय पार्टी के सभी नेताओं को अपने अपने एरिया में कार्यक्रम करने की जिम्मेदारी दी गई है। छाबड़ा बेशक आप में शामिल हो गए हैं लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी को निगम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें दिलवाने के साथ साथ कांग्रेस को टक्कर देना भी रहेगी।     

यादव साथियों समेत आप में शामिल

आम आदमी पार्टी की ओर से शहर में कार्यक्रम के आयोजन बढ़ा दिए गए हैं। पार्टी द्वारा वार्ड-15 धनास में रविवार को एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें धनास के समाजसेवी रामचंद्र यादव अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। रामचंद्र ने कहा कि वह इससे पहले एनजीओ द्वारा लोगों की भलाई का काम करते थे, लेकिन किसी भी राजनीतिक पार्टी में नहीं गए। दिल्ली में आम आदमी पार्टी जिस तरह से जनहित के कार्य कर रही है और अरविंद केजरीवाल सरकार की जनसेवक प्रसिद्धि से प्रभावित होकर वह आम आदमी पार्टी में टीम के साथ शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंडीगढ़ सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग, चुनाव प्रचार समिति के प्रभारी चंद्रमुखी शर्मा उपस्थित रहे। इससे पहले शनिवार को धनास की अमन कालोनी में नेता अनिल मैदान की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर भी पार्टी नेताओं ने लोगों को पार्टी को मजबूत करने की बात रखी। इस कार्यक्रम मेंं कच्ची कालोनी की पानी की समस्यां को लोगों ने आप संयोजक प्रेम गर्ग के समक्ष उठाया।

chat bot
आपका साथी