AAP चंडीगढ़ ने BJP के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा- भाजपा की 50 साल की गारंटी वाली सड़क 50 दिन में धंस गई

आप संगठन सचिव विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा कि दुर्भाग्य है कि सत्ता में बैठे भाजपा नेताओं को आम आदमी के जीवन की कोई चिंता नहीं है। इन्हें सिर्फ काम के नाम पर खानापूर्ति करनी है। आम आदमी के मेहनत की कमाई के टैक्स के पैसों में भ्रष्टाचार करना है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 04:07 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 04:07 PM (IST)
AAP चंडीगढ़ ने BJP के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा- भाजपा की 50 साल की गारंटी वाली सड़क 50 दिन में धंस गई
खस्ताहाल सड़क को लेकर भाजपा शासित नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

चंडीगढ़, जेएनएन। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ (AAP Chandigarh) नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर-19 के आप अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वीरू के नेतृत्व में भाजपा शासित नगर निगम के खिलाफ यह रोष प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का कारण हल्लो माजरा चौक से रामदरबार तक बनाई गई सड़क थी। इस सड़क को नगर निगम द्वारा बनाया गया था लेकिन अब यह उखड़ चुकी है और इसमें गड्ढे पड़े हुए हैं। ऐसे में आप नेताओं ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

वीरेंद्र सिंह वीरू ने कहा 4 साल तक रामदरबार- हल्लोमाजरा की जनता इस सड़क में धूल खाती रही। आम आदमी पार्टी के लगातार विरोध प्रदर्शनों के बाद आखिरकार भाजपा सरकार को यह सड़क बनानी पड़ी। लेकिन दुर्भाग्य यह रहा भाजपा सरकार ने सिर्फ अपनी नाक बचाने के लिए सड़क बनवाई। इसलिए उन्होंने सड़क बनाने में खानापूर्ति की और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। इसका जीता जागता उदाहरण है 50 साल के वादे के साथ बनी सड़क 50 दिन में ही धंस गई। इससे साफ तौर पर यह साबित होता है कि इस सड़क को बनाने में भ्रष्टाचार किया गया है।

आप नेता प्रिंसिपल रमेश कुमार टांक ने कहा कि अभी तो बरसात भी ऐसी नहीं हुई लेकिन सड़क का यह हाल होने लगा है। अभी तो पूरा मॉनसून पड़ा है। अगर यह सड़क इसी प्रकार धंसती जाएगी तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। हमें वहां पर मौजूद ई- रिक्शा चालक ने बताया कि कल रात यहां पर एक बाइक वाला गिर गया और उसको काफी चोटें भी आई थी। अगर इसके कारण किसी भी नागरिक की जान चली गई तो उसके जिम्मेदार भाजपा शासित नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी होंगे।

आप संगठन सचिव विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा कि दुर्भाग्य है कि सत्ता में बैठे भाजपा नेताओं को आम आदमी के जीवन की कोई चिंता नहीं है। इन्हें सिर्फ और सिर्फ काम के नाम पर खानापूर्ति करनी है। आम आदमी के मेहनत की कमाई के टैक्स के पैसों में भ्रष्टाचार करना है। आम आदमी पार्टी, भाजपा शासित नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच की मांग करती है।

इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव विक्रम सिंह पुंडीर, आशा देवी, वार्ड नंबर-19 के सचिव सुनील कुमार टांक, नेता सतीश कुमार चौहान, प्रदेश कॉलोनी सेल उपाध्यक्ष सोनू राणा, प्रदेश कॉलोनी सेल महासचिव इकबाल कुरैशी, प्रदेश कॉलोनी सेल कोषाध्यक्ष लवली, युवा नेता कृष्ण कुमार, युवा नेता नेहा मुसावत, कुलविंदर सिंह यादव, मदन लाल, रवि कुमार टांक, सोनू यादव, संदीप कश्यप, जगमोहन सिंह, सचिन खेरवाल, हैप्पी, सन्नी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी