आम आदमी पार्टी पंजाब के नेताओं चंडीगढ़ में केस दर्ज, बीते कल की थी भाजपा कार्यालय को घेरने की कोशिश

चंडीगढ़ में बीते कल आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में पार्टी की महिला विंग की सदस्यों ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने के कोशिश की थी। वहीं पुलिस ने कुछ नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 12:35 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 12:35 PM (IST)
आम आदमी पार्टी पंजाब के नेताओं चंडीगढ़ में केस दर्ज, बीते कल की थी भाजपा कार्यालय को घेरने की कोशिश
पुलिस ने आप के चार नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने आम आदमी पार्टी पंजाब के चार नेताओं के खिलाफ कानून व्यवस्था बिगाड़ने और भाजपा पंजाब की नेता राज गिल के खिलाफ दुर्व्यवहार करने पर केस दर्ज किया गया है। आप नेता राजविंदर कौर गिल, अनमोल गगन, डॉ. सन्नी सिंह आहलुवालिया, अर्श गिल और आप की वुमेन विंग की कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की महिला विंग ने रविवार को पंजाब सहित देश में महिलाओं और किसानों पर भाजपा नेताओं द्वारा गलत शब्दावली और हमले करने के विरोध में चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय का घेराव किया। महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सेक्टर 37 में इकट्ठे हुए आप कार्यकर्ताओं के हुजूम को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठियों और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में आप की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष राजविंदर कौर और युवा नेता अनमोल गगन मान को गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मौके पर अनमोल गगन मान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वजह से पंजाब समेत पूरे देश में महिलाओं के साथ बदतमीजी और मारपीट जैसी घटनाएं हो रही हैं।

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि सत्ता पक्ष भाजपा देश के मूल्यों को भूल गए हैं। महिलाओं और किसानों पर हो रहे अत्याचार को रोका नहीं जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिस कुछ नहीं कर रही है और राज्य और केंद्रीय महिला आयोग महिलाओं के मुद्दों पर चुप हैं। भाजपा दफ्तर की ओर से जा रही महिला कार्यकर्ताओं को रोकने में जब चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह नाकामयाब रही तो पुलिस को उन पर पानी की बौछारें और लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता घायल हो गई।

इस मौके पर प्रीति मल्होत्रा, सुखविंदर गहलोत, डॉ. अमनदीप कौर, वीरपाल कौर चहल, प्रीति सनौर, राजिंदरपाल छीना, नवजोत कौर ज्योति, सोनाली पंडित, बलविंदर कौर धनोड़ा, परमजसपाल मान, पलविंदर कौर, संतोष कटारिया, तेजी संधू, कश्मीर कौर, कमलजीत कौर, सिंपल नायर, रूपिंकर कौर, रेखा रानी, वीरपाल कौर, जसवंत कौर, उषा रानी, बलजिंदर कौर तुंगवाली, स्वर्णजीत कौर बलटाना, मास्टर डीन, मनदीप कौर, टीना चौधरी सहित अन्य महिला नेता मौजूद थीं ।

chat bot
आपका साथी