नगर निगम की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा था कि आम आदमी पार्टी पिछली बार की तरह इस बार भी चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव नहीं लड़ेगी जिसका जवाब सोमवार को आप के नेताओं ने दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 06:10 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 06:10 PM (IST)
नगर निगम की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
नगर निगम की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :

कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा था कि आम आदमी पार्टी पिछली बार की तरह इस बार भी चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव नहीं लड़ेगी, जिसका जवाब सोमवार को आप के नेताओं ने दिया। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव मैदान में उतरेगी। यह ऐलान चंडीगढ़ में पार्टी के सीनियर नेता और दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह, चंडीगढ़ के सीनियर नेता प्रेम गर्ग, चंद्रमुखी शर्मा और प्रदीप छाबड़ा ने सेक्टर-39 के पार्टी कार्यालय में किया।

आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता जरनैल सिंह ने बताया कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी के राज के दौरान चंडीगढ़ में हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। जिस को खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में अपना संगठन खड़ा करने के लिए यत्नशील थी और अब संगठन लगभग पूरा हो चुका है। जिस को चुनाव मैदान में उतारा जायेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार और चंडीगढ़ में भाजपा के साथ संबंधित लोक सभा मेंबर होने के बावजूद केंद्र सरकार की तऱफ से चंडीगढ़ को अनदेखा करके इस सुंदर शहर को गंदगी के साथ भरा शहर बना दिया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों की लंबे समय से चल रही मांगों को अनदेखा किया जा रहा है जिस कारण लोग अब परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही चंडीगढ़ के लोगों के पास एक विकल्प है और वह इस बार ईमानदार लोगों को सत्ता में लाएंगे।

इस मौके पर बोलते प्रेम गर्ग, चंद्रमुखी शर्मा और प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि किसी समय चंडीगढ़ उत्तर भारत में अपना एक खास जगह रखता था, लेकिन पिछले लंबे समय से कांग्रेस और भाजपा ने भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी हैं। जिस कारण साफ सफाई से लेकर जनता और दुकानदारों की समस्याएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक चंडीगढ़ नगर निगम पर कब्जा रखा और लोक सभा में भी पवन कुमार बंसल विजयी रहे परंतु उन्होंने आम शहरी की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के भ्रष्टाचार का जवाब चंडीगढ़ के लोग इस बार की नगर निगम के चुनाव में वोट के जोर के साथ देंगे।

chat bot
आपका साथी