Lockdown In Chandigarh: चंडीगढ़ में लगेगा एक सप्ताह का लॉकडाउन या नहीं, वॉर रूम मीटिंग में आज होगा फैसला

हरियाणा सरकार ने एक सप्ताह का संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं पंजाब सरकार ने मिनी लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। जिससे चंडीगढ़ प्रशासन पर भी अब दबाव है। सोमवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पंजाब राजभवन में कोविड वॉर रूम मीटिंग बुलाई है जिसमें फैसला लिया जाएगा।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 09:39 AM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 09:39 AM (IST)
Lockdown In Chandigarh: चंडीगढ़ में लगेगा एक सप्ताह का लॉकडाउन या नहीं, वॉर रूम मीटिंग में आज होगा फैसला
चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान सुनी पर शहर की सड़कें।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए वीकेंड कोरोना क‌र्फ्यू लगाया गया है। बावजूद रोजाना मिल रहे संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हरियाणा सरकार ने एक सप्ताह का संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं, पंजाब सरकार ने मिनी लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। जिससे चंडीगढ़ प्रशासन पर भी अब दबाव है। सोमवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पंजाब राजभवन में कोविड वॉर रूम मीटिंग बुलाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चंडीगढ़ प्रशासन भी एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर सकता है।

आज होने वाली वॉर रूम की मीटिंग में ट्राईसिटी चडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के अधिकारी भी शामिल होंगे। चंडीगढ़ में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाने का एक यह मकसद भी है कि यदि पंचकूला में लॉकडाउन रहेगा तो चंडीगढ़ खुला होने से संक्रमण चेन टूटेगी नहीं। फायदा तीनों शहरों में एक साथ लॉकडाउन होने से ही होगा।

एक्सपर्ट मान रहे हैं कि बिना लॉकडाउन संक्रमण की चेन नहीं टूटेगी। चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार मनोज परिदा का कहना है कि शहर में लॉकडाउन लगाने के लिए एक्सपर्ट और अधिकारियों से मीटिंग के बाद ही फैसला लिया जाएगा। क्योंकि चंडीगढ़ सहित ट्राईसिटी में कोरोना संक्रमण लगातार घातक होता जा रहा है। चंडीगढ़ में रविवार को पहली बार एक दिन में 860 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। इनमें 471 पुरुष और 389 महिलाएं शामिल हैं। वहीं सात संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पंचकूला में चार लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया और 464 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मोहाली में भी एक दिन में गई सात की जान, और रिकॉर्ड तोड़ 1045 नए केस मिले हैं। 

chat bot
आपका साथी