पेट में दर्द होने पर जांच कराई तो नाबालिग निकली आठ महीने की गर्भवती, भाई पर दुष्कर्म का आरोप

दुष्कर्म मामले में सारंगपुर थाना पुलिस ने पीड़िता बच्ची के बयान पर आरोपित भाई के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:53 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:53 AM (IST)
पेट में दर्द होने पर जांच कराई तो नाबालिग निकली आठ महीने की गर्भवती, भाई पर दुष्कर्म का आरोप
नाबालिग ने भाई पर दुष्कर्म के आरोप लगाए।

चंडीगढ़, जेएनएन। पेट में दर्द होने के बाद मेडिकल चेकअप में एक नाबालिग लड़की के आठ महीने गर्भवती होने का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल करने के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपित उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक मामले का खुलासा तब हुआ जब 15 वर्षीय पीड़िता के पेट में दर्द होने के चलते उसे जीएम एसएच-16 में उपचार के लिए लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने पाया कि नाबालिग बच्ची आठ माह की प्रेग्नेंट है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता बच्ची के बयान दर्ज किए। पुलिस ने नाबालिग बच्ची द्वारा अपने भाई पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। मामले में सारंगपुर थाना पुलिस ने पीड़िता बच्ची के बयान पर आरोपित भाई के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सेक्टर 26 के जंगल एरिया में युवक पर चाकू से हमला, केस दर्ज

सेक्टर 26 स्थित ईडब्ल्यूएस के मकानों के समीप जंगली क्षेत्र में कुछ लोगों ने सोनू नामक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना पर सेक्टर-26 थाने के पुलिसकर्मी ने घायल से अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल सोनू के बयान को आधार बना देर रात पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था।

शिकायतकर्ता सोनू ने बताया कि वह घर से जंगल एरिया की तरफ गया हुआ था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। हालांकि वह आरोपितों को नहीं जानता है। इसके साथ उसे नहीं मालूम कि आरोपितों ने उस पर हमला क्यों किया।

chat bot
आपका साथी