चंडीगढ़ में व्यक्ति ने घर पर पंखे से फंदा लगा की आत्महत्या, किराये के मकान में अकेला रहता था वीरेंद्र

चंडीगढ़ में एक व्यक्ति ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौक से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मृतक 36 साल का वीरेंद्र सिंह किराये के मकान में अकेला रहता था और आइटी पार्क में कंपनी में जॉब करता था।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:25 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:25 AM (IST)
चंडीगढ़ में व्यक्ति ने घर पर पंखे से फंदा लगा की आत्महत्या, किराये के मकान में अकेला रहता था वीरेंद्र
मृतक की पहचान 36 वर्षीय वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के गांव खुड्डा अलीशेर में एक व्यक्ति ने सुसाइड किया है। व्यक्ति ने घर के कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर जान दी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर व्यक्ति को फंदे से उतारा और जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाने के साथ ही स्वजनों को सूचना दे दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 11 थाना पुलिस को मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से खुड्डा अलीशेर में एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पंखे के सहारे फंदे पर झूलते व्यक्ति को नीचे उतार जीएमसएचए-16 में भर्ती करवाया। जहां उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि मृतक आइटी पार्क स्थित एक कंपनी में काम करता था। वह खुड्डा अलीशेर में किराये के मकान में रहता था। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी मनदीप कौर अपने माता-पिता के साथ पंजाब के अमृतसर में रहती हैं। पुलिस ने घटना की सूचना स्वजनों को देने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर सबूत जुटाने की कोशिश में लगी है। अभी तक आत्महत्या करने के कारणों के बारे में पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला है। वहीं, पुलिस मकान मालिक से भी मृतक के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक वीरेंद्र ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। हालांकि वह किराये के मकान में अकेला ही रह रहा था।

chat bot
आपका साथी