चंडीगढ़ में कोविड सेस से खरीदे जाएंगे 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, यूटी प्रशासन ने नगर निगम को दी मंजूरी

नगर निगम ने मरीजों को बचाने के लिए 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने का निर्णय लिया है। यह 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर शहर में खुल रहे कोविड केयर सेंटर और अस्पतालों में दिए जाएंगे। नगर निगम ने कंसंट्रेटर खरीदने के लिए टेंडर भी लगा दिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 12:55 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 12:55 PM (IST)
चंडीगढ़ में कोविड सेस से खरीदे जाएंगे 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, यूटी प्रशासन ने नगर निगम को दी मंजूरी
चंडीगढ़ में यूटी प्रशासन ने नगर निगम को कोविड सेस खर्चा करने की मंजूरी दे दी है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में कोरोना की लड़ाई में यूटी प्रशासन ने नगर निगम को कोविड सेस खर्चा करने की मंजूरी दे दी है। जिसके तहत अब नगर निगम ने मरीजों को बचाने के लिए 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने का निर्णय लिया है। यह 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर शहर में खुल रहे कोविड केयर सेंटर और अस्पतालों में दिए जाएंगे। नगर निगम ने कंसंट्रेटर खरीदने के लिए टेंडर भी लगा दिया है। स्वास्थ्य विभाग ही नगर निगम को यह कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाएगा। मालूम हो कि इस समय शहर में कोरोना मरीजों के लिए आक्सीजन की भारी कमी है। नगर निगम के अनुसार एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से एक मिनट में 10 लीटर ऑक्सीजन पैदा होगी। जो एक मरीज के लिए काफी मानी जाती है।

इस संबंध में कमिश्नर केके यादव की सलाहकार मनाेज परिदा के साथ बैठक हो चुकी है। इस समय  स्वास्थ्य विभाग के पास 35 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं, लेकिन उनकी क्षमता केवल 5 लीटर है। जिससे यह एक मरीज के लिए भी पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं करा पाते हैं। इस समय नगर निगम के पास कोविड सेस में 28 करोड़ की राशि है। जबकि नगर निगम की ओर से हर वार्ड के पार्षद के लिए पांच पांच लाख रुपये की राशि भी जारी करने की तैयारी की जा रही है।जिसके तहत कोरोना के बचाव के लिए खर्च किया जाएगा।  

कमेटी की गठित

नगर निगम ने 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने के लिए कमेटी का गठन किया है। जिसमें सेक्टर 16 अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परमजीत सिंह, संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा, एमओएच डॉ. अमृत पाल वडिंग, चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, चीफ अकाउंट ऑफिसर वीएस ठाकुर, मनोनीत पार्षद अजय दत्ता, डॉ. ज्योत्सना विग को सदस्य बनाया गया है।

यह पोर्टबल मशीन है

ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर एक पोर्टेबल मशीन होती है। ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर में प्रेशर स्विंग एब्जॉर्प्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उन जगहों पर ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं, जहां लिक्विड ऑक्सीजन या प्रेशराइज्ड ऑक्सीजन का प्रयोग करना खतरनाक या असुविधाजनक हो। सामान्य तौर पर इसे घरों या छोटे कोविड केयर सेंटरों पर भी उपयोग किया जा सकता है। वातावरण में मौजूद हवा में 70 फीसदी से ज्यादा नाइट्रोजन होती है। ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर हवा से नाइट्रोजन को अलग करता है और ऑक्सीजन की अधिकता वाली गैस को बाहर निकालता है। डिवाइस से एक ट्यूब के जरिए ऑक्सीजन की अधिकता वाली गैस मरीज तक पहुंचती है।़

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी