7,792 लोगों ने कराया टीकाकरण

कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1295630 लाख डोज लग चुकी है। बुधवार को शहर में 7792 लोगों का टीकाकरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:40 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:40 AM (IST)
7,792 लोगों ने कराया टीकाकरण
7,792 लोगों ने कराया टीकाकरण

जासं, चंडीगढ़ : कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 12,95,630 लाख डोज लग चुकी है। बुधवार को शहर में 7,792 लोगों का टीकाकरण किया गया। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 8,423 लोगों का टीकाकरण किया गया। 18 से 44 साल की उम्र के 2,159 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 4,147 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 15 हेल्थ केयर वर्कर ने पहली डोज और 25 ने दूसरी डोज लगवाई। 42 फ्रंटलाइन वर्करों ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 साल की उम्र के 351 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 723 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 साल से अधिक उम्र के 125 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 205 ने दूसरी डोज लगवाई।

27,131 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 23,693 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। इसी तरह 48,355 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 72,291 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।18 से 44 साल की उम्र के अब तक 5,17,192 वैक्सीन की पहली डोज और 1,21,136 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल की उम्र के 1,88,679 वैक्सीन की पहली डोज और 1,17,050 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 1,02,476 पहली डोज और 77,627 डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 26,237 हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। 27,131 यानी 103.41 फीसद हेल्थ केयर वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। 22,428 फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 48,355 यानी 215.60 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के संभावित तीसरी लहर से बचाव उपायों के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी