24 घंटों में 77.7 एमएम बारिश, अधिकतम तापमान में भारी गिरावट

शहर में लगातार दो दिन से रूक-रूककर हो रही बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में शहर में 77.7 एमएम बारिश हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 01:28 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 01:28 AM (IST)
24 घंटों में 77.7 एमएम बारिश, अधिकतम तापमान में भारी गिरावट
24 घंटों में 77.7 एमएम बारिश, अधिकतम तापमान में भारी गिरावट

जागरण संवादददाता, चंडीगढ़ : शहर में लगातार दो दिन से रूक-रूककर हो रही बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में शहर में 77.7 एमएम बारिश हुई। जोकि इस सीजन में सितंबर महीने में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। वहीं चंडीगढ़ के साथ एयरपोर्ट एरिया में 80.2 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग की माने तो रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से 7 डिग्री सेल्सियस कम था। शहर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जोकि सामान्य तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस कम था। गौरतलब है कि चंडीगढ़ में इस बार मानसून सीजन काफी अच्छा रहा है। शहर में अबतक 893.3 एमएम बारिश हो चुकी है, जोकि सामान्य बारिश से 10 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। अभी मानसून सीजन का हफ्ता भर बाकि है, ऐसे में अनुमान है कि यह स्तर अभी और बढ़ेगा। अगले 48 घंटों में जोरदार बारिश की संभावना

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अभी मानसून सक्रिय है, ऐसे में अगले 48 घंटों में जोरदार बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस बारिश से शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। पहाड़ों में हो रही बारिश भी मानसून गिरावट की मुख्य वजह है। हरियाणा में 17 फीसद कम बारिश

हरियाणा में अगर 448.8 एमएम बारिश हो जाए तो इसे सामान्य मानसून माना जाता है, लेकिन इस बार हरियाणा (370.9 एमएम) में 17 फीसद बारिश कम हुई है। हरियाणा के करनाल में सामान्य (554.6 एमएम) से (701.2 एमएम) 26 फीसद ज्यादा बारिश हुई। वहीं पंचकूला जिले में सामान्य (923 एमएम) से (467.9) 49 एमएम बारिश हुई है। पंजाब में 6 फीसद कम बारिश

इस मानसून सीजन में पंजाब की बात करें तो पंजाब में इस बार 6 फीसद बारिश कम हुई है। राज्य में अगर 470.7 एमएम बारिश हो जाती है, तो इसे सामान्य मानसून कहा जाता है, लेकिन पंजाब में अभी तक 442.8 एमएम बारिश हुई है, जोकि समान्य तापमान से 6 फीसद कम है। राज्य में इस बार सबसे ज्यादा बारिश रोपड़ जिले में हुई। रोपड़ में अभी तक 1125.4 एमएम बारिश हो चुकी है, जोकि सामान्य मानसून (706.8) एमएम से 59 फीसद ज्यादा है। सबसे कम बारिश फिरोजपुर डिस्ट्रिक्ट में हुई। फिरोजपुर में अभी 83.7 एमएम बारिश हुई है, जोकिऔसत सामान्य मानूसन (341.2) का 75 फीसद कम है।

chat bot
आपका साथी