चंडीगढ़ में कोरोना नियमों को नहीं मान रहे लोग, कर्फ्यू में बेवजह घूमने वाले 51 लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़ में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ ने नाइट और वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। बावजूद इसके लोग मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं और पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 09:55 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 09:55 AM (IST)
चंडीगढ़ में कोरोना नियमों को नहीं मान रहे लोग, कर्फ्यू में बेवजह घूमने वाले 51 लोग गिरफ्तार
शहर में कर्फ्यू के दौरान बेवजह घर से बाहर घूमने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर तेज होती जा रही है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ ने नाइट और वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। बावजूद इसके लोग मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं और पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रहा है। इसी का ही नतीजा है कि तीन दिन में 51 लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। शुक्रवार से रविवार तक में पुलिस ने अलग अलग जगह से कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 51 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

वीकेंड कर्फ्यू के दौरान रविवार को बाहर बिना अनुमति बाहर घूमने वाले 13 लोगों को अलग-अलग थाना पुलिस ने एरिया में गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को धारा 188 के तहत थाने से कानूनी कार्रवाई के बाद जमानत पर छोड़ा गया था। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान सेक्टर-11 थाना पुलिस ने एक, सारंगपुर थाना ने एक, सेक्टर-26 थाना ने दो, मनीमाजरा थाना ने तीन, आइटीपार्क थाना ने तीन, सेक्टर-39 थाना ने एक आरोपित को एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के बाद कर्फ्यू में बाहर निकलने से संबंधित अनुमति नही थी।

शनिवार को 22 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी

वीकेंड कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को बिना अनुमति बाहर घूमने वाले 22 लोगों को पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया था। आरोपितों के खिलाफ डीसी के आदेश की उल्लंघना करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई थी। जिसमें सारंगपुर, धनास, सेक्टर-19 मार्केट एरिया, सेक्टर-26 एरिया, बापूधाम, इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-49 एरिया, सेक्टर-39 थाना एरिया के लोगों पर मनमानी करने की वजह से कार्रवाई की गई थी। वहीं शुक्रवार को नाइट कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने धारा 188 के तहत 16 लोगों को गिरफ्तार किया था।

chat bot
आपका साथी