डेंगू का डंक, चंडीगढ़ में 23 दिन में 502 मरीज मिले, इस साल 1,391 लोगों को हो चुका Dengue

स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग ने डेंगू के रोकथाम के प्रति लापरवाही बरतने पर 49 लोगों को नोटिस किया। कुल 10487 लोगों को नोटिस किया जा चुका है। एक व्यक्ति को शोकॉज नोटिस किया गया। कुल 336 लोगों को शोकॉज नोटिस किया जा चुका है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 01:19 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 01:19 PM (IST)
डेंगू का डंक, चंडीगढ़ में 23 दिन में 502 मरीज मिले, इस साल 1,391 लोगों को हो चुका Dengue
चंडीगढ़ में बीते 24 घंटे में डेंगू के 18 नए मरीज मिले हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ इन दिनों डेंगू का डंक झेल रहा है। रोजाना डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। नवंबर में अब तक मरीजों का आंकड़ा 500 से पार हो चुका है। एक से 23 नवंबर तक 502 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, इस साल की बात करें तो जनवरी से अब तक 1,391 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

हांलाकि चंडीगढ़ के अस्पतालों में दूसरे राज्यों के डेंगू मरीज भी इलाज के लिए आ रहे हैं। बाहरी राज्यों से शहर के सरकारी अस्पतालों में डेंगू के इलाज के लिए 462 मरीज रेफर किए जा चुके हैं।

चंडीगढ़ में बीते 24 घंटे में डेंगू के 18 नए मरीज मिले हैं। डेंगू के जो नए मामले सामने आए, उनमें सेक्टर-19, 21, 30, 46, 52, 56, धनास, फैदां, किशनगढ़ में एक-एक, कजहेड़ी में दो, मनीमाजरा में चार और मौलीजागरां में तीन डेंगू के मरीज सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग ने डेंगू के रोकथाम के प्रति लापरवाही बरतने पर 49 लोगों को नोटिस किया। कुल 10,487 लोगों को नोटिस किया जा चुका है। एक व्यक्ति को शोकॉज नोटिस किया गया। कुल 336 लोगों को शोकॉज नोटिस किया जा चुका है। 478 लोगों के चालान किए जा चुके हैं।

4,048 लोगों ने काेरोना टीकाकरण कराया

शहर में बीते 24 घंटे में 4,048 लोगों ने कोरोना टीकाकरण कराया।बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 3,319 लोगों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग अब तक 111.01 फीसद यानी 9,35,808 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 71.82 फीसद यानी 6,05,428 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुका है। केंद्र से विभाग को 8.43 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्षय मिला है।

चार कोरोना संक्रमित मामले सामने आए

शहर में सोमवार को चार कोरोना संक्रमित मामले सामने आए। सेक्टर-8, 14,32 और हल्लोमाजरा में एक-एक संक्रमित मामले सामने आए। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत तीन लोग संक्रमित पाए गए। अब तक 65,410 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इस समय 32 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे में 1,206 लोगों के कोविड सैंपल लेकर टेस्टिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग अब तक 8,18,343 लोगों के कोविड सैंपल लेकर टेस्टिंग कर चुके हैं। इनमें से 7,51,543 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1,399 लोगों के कोविड सैंपल तकनीकी खामियों की वजह से खारिज किए जा चुके हैं। दो संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 64,558 संक्रमित मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। 820 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी