ट्राईसिटी में मास्क पहनने में लापरवाही पर 4410 लोगों के चालान

अनलॉक में छूट मिलने के बाद ट्राईसिटी में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। इस दौरान ट्राईसिटी में लोगों की मास्क पहनने और शारीरिक दूरी में लापरवाही खूब सामने आ रही है।

By Edited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 08:37 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 12:55 PM (IST)
ट्राईसिटी में मास्क पहनने में लापरवाही पर 4410 लोगों के चालान
ट्राईसिटी में मास्क पहनने में लापरवाही पर 4410 लोगों के चालान

चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। अनलॉक में छूट मिलने के बाद ट्राईसिटी में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। इस दौरान ट्राईसिटी में लोगों की मास्क पहनने और शारीरिक दूरी में लापरवाही खूब सामने आ रही है। इसे देखते हुए चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला पुलिस के आलाधिकारियों के निर्देशानुसार ऐसे लोगों के खिलाफ स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है। ट्राईसिटी में अभी तक बिना मास्क के बाहर घूमने वाले 4410 लोगों के चालान भी काटे हैं। जिसमें चंडीगढ़ पुलिस ने 1164, मोहाली पुलिस ने 1200 और पंचकूला पुलिस ने 2050 चालान काटे हैं।

चंडीगढ़ पुलिस ने 310 लोगों को चालान के प्रावधान से पहले ही गिरफ्तार भी किया है। चंडीगढ़ में कुल पांच लाख 99 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूली हुई है।

वीवीआइपी ज्यादा तोड़ रहे नियम

अनलॉक-1 में छूट मिलने के बाद शहर की लाइफलाइन सुखना लेक पर सुबह-शाम सैर करने वालों की भीड़ लग रही है। सुखना लेक पर शहर के कई बिजनेसमैन, आइएएस, आइपीएस और न्यायिक अधिकारी सहित स्पो‌र्ट्समैन रोजाना मॉर्निग वॉक और व्यायाम करने आते हैं। चंडीगढ़ में अभी तक कई बिजनेसमैन, पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के वकील सहित बड़े लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसी तरह मोहाली और पंचकूला में भी वीआइपी मास्क के नियमों को ताक पर रखकर सैर करने निकल रहे हैं।

सही तरीका नहीं अपनाने वालों पर नजर

-मुंह और नाक को ढकना है। अगर आपने मास्क सही तरीके से नहीं लगाया हुआ है, तो भी आप कार्रवाई की चपेट में आएंगे।

-आपको मास्क सही ढंग से लगाते हुए कान में फंसाकर गले की जगह मुंह और नाक को ढकना है। इसलिए इस मामले में बिल्कुल सावधान हो जाइए, क्योंकि ऐसे में ट्राईसिटी पुलिस की नजर भी लोगों पर है।

chat bot
आपका साथी