सीएम अमरिंदर सिंह के फार्म हाउस के पास व्यक्ति की हत्या

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के सिसवां (मुल्लांपुर) नजदीक फार्म हाउस की दीवार से करीब 5 मीटर दूर खाली जगह पर 40 वर्षीय एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। कत्ल के बाद उसका सिर काटकर उसके धड़ को वहीं जमीन में दफना दिया गया जबकि मृतक का सिर अभी पुलिस को बरामद नहीं हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:30 PM (IST)
सीएम अमरिंदर सिंह के फार्म हाउस के पास व्यक्ति की हत्या
सीएम अमरिंदर सिंह के फार्म हाउस के पास व्यक्ति की हत्या

जागरण संवाददाता, मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के सिसवां (मुल्लांपुर) नजदीक फार्म हाउस की दीवार से करीब 5 मीटर दूर खाली जगह पर 40 वर्षीय एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। कत्ल के बाद उसका सिर काटकर उसके धड़ को वहीं जमीन में दफना दिया गया जबकि मृतक का सिर अभी पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। मृतक की पहचान सुच्चा सिंह के रूप में हुई है जोकि गांव छोटी-बड़ी नग्गल (मुल्लांपुर) का रहने वाला बताया जा रहा है। सुच्चा सिंह 12 जून से लापता था और उसके परिवारिक सदस्यों ने 14 जून को उसके लापता होने की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन मुल्लांपुर गरीबदास में दर्ज करवाई थी। मुल्लांपुर पुलिस ने इस मामले में तीन व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान जगीर सिंह घोला निवासी गांव परौल, सतनाम सिंह सत्ती निवासी गांव परोल और देस राज निवासी नग्गल के रूप में हुई है। एसएचओ सतिदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुच्चा सिंह हत्या मामले में सतनाम सिंह और देस राज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जगीर सिंह अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपितों को सोमवार अदालत में पेश किया जाएगा।

शराब पीकर हुई थी बहस, फिर काटा सिर

सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी रुरल) रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि जगीर सिंह घोला, सतनाम सिंह , देस राज व सुच्चा सिंह 12 जून की शाम को कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्म के साथ जगीर सिंह घोला के फार्म हाउस में शराब पी रहे थे। शराब पीते समय उनकी सुच्चा सिंह से बहस हो गई और वह एक दूसरे को गालियां निकालने लगे क्योंकि सुच्चा सिंह जगीर सिंह को पैसे वापस करने वाला था। तीनों ने सुच्चा सिंह का तेजधार हथियार से सिर काट दिया और उसकी लाश को गड्ढे में दबाकर फरार हो गए। पुलिस को अभी तक सुच्चा सिंह का कटा हुआ सिर बरामद नहीं हुआ है।

chat bot
आपका साथी