पंजाब में 35.7 प्रतिशत लोग हाई ब्लड प्रेशर के शिकार, पीजीआइ चंडीगढ़ के डॉ. सोनू गोयल ने दिए ये टिप्स

देशभर में पंजाब एक ऐसा राज्य है जहां 35.7 प्रतिशत से ज्यादा लोग उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के शिकार हैं। ऐसे में सामुदायिक चिकित्सा विभाग और पब्लिक हेल्थ स्कूल परियोजना को लागू कर रहा है जिससे लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 03:49 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 03:49 PM (IST)
पंजाब में 35.7 प्रतिशत लोग हाई ब्लड प्रेशर के शिकार, पीजीआइ चंडीगढ़ के डॉ. सोनू गोयल ने दिए ये टिप्स
उच्च रक्तचाप से बचने के लिए खाने पर ध्यान देना होगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। देशभर में पंजाब एक ऐसा राज्य है जहां 35.7 प्रतिशत से ज्यादा लोग उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के शिकार हैं। जो राष्ट्रीय औसत 25.3 से बहुत अधिक है। ऐसे में सामुदायिक चिकित्सा विभाग और पब्लिक हेल्थ स्कूल परियोजना को लागू कर रहा है, जिससे लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आप किस प्रकार का भोजन खा रहे हैं और भोजन का चयन अहम है। यह कहना है पीजीआइ चंडीगढ़ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग और स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर डॉ. सोनू गोयल का।

डॉ. सोनू गोयल कहा कि खाना हमारे शरीर का ईंधन है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने के अलावा किसी भी गतिविधि को करने के लिए शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व और ऊर्जा प्रदान करता है। परियोजना गतिविधियों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विभिन्न क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन जिला और राज्य स्तर पर टेलीमेडिसिन सेवाओं को मजबूत करना और पंजाब राज्य में उच्च रक्तचाप और जोखिम कारकों पर जागरूकता पैदा करने के लिए मीडिया घरानों को शामिल करना आदि शामिल हैं।

पुराने दिनों में खाना मुख्य रूप से जैविक और पोषक तत्वों से भरपूर होता था। पहले पैक्ड फूड नहीं होता था। समय के साथ आधुनिकीकरण और मशीनीकरण के आगमन ने भोजन को काफी हद तक उसकी प्राकृतिक अवस्था से बदल दिया है। 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। इस पर प्रोफेसर सोनू गोयल ने लोगों को जागरूक किया है। अच्छे खानपान और स्वस्थ भोजन में विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। ऐसा खाना शरीर को उचित ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं, केक, पिज्जा, पेस्ट्री, फ्रेंच फ्राइज़, फ्राइड नूडल्स, फ्राइड चिकन, आइसक्रीम, बिस्कुट, चॉकलेट, चिप्स और सॉफ्ट यह स्वस्थ खाने में नहीं आते। ऐसे में लोगों को इन चीजों से परहेज करना चाहिए

ऐसे खाद्य पदार्थों काे करें नजरंदाज

काफी अधिक तले (डीप फ्राई) हुए खाद्य पदार्थ (स्प्रिंग रोल, चिकन नगेट्स, फ्रेंच फ्राइज़ आदि)

खाने के लिए तैयार खाद्य पदार्थ (पिज्जा, पिज्जा पॉकेट, फ्रेंच फ्राइज़, एग रोल, वेजी और पैटी आदि)

हार्ड (स्टिक) मार्जरीन

व्यावसायिक रूप से पके हुए उत्पाद (डोनट्स, केक, पाई, आइसिंग, पफ पेस्ट्री, पाई क्रस्ट, केक मिक्स, वेफल्स, पैनकेक आदि)

डिब्बाबंद नमकीन स्नैक्स (माइक्रोवेव पॉपकॉर्न, चिप्स, क्रैकर्स, नमकीन आदि)

डिब्बाबंद मीठे स्नैक्स (कुकी, बिस्कुट, ग्रेनोला बार आदि)

chat bot
आपका साथी