रोज 30 फीसद पानी बर्बाद होगा तो भविष्य के लिए क्या बचाओगे

जल ही जीवन है जल है तो कल है..जैसे स्लोगन हम आए दिन सुनते और सुनाते हैं लेकिन हर साल गहराते पानी के संकट के बावजूद हम इसे बचाने के प्रति गंभीर नहीं है। जबकि इस संबंध में हम सभी को मिलकर सोचने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:16 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:16 PM (IST)
रोज 30 फीसद पानी बर्बाद होगा तो भविष्य के लिए क्या बचाओगे
रोज 30 फीसद पानी बर्बाद होगा तो भविष्य के लिए क्या बचाओगे

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़

जल ही जीवन है, जल है तो कल है..जैसे स्लोगन हम आए दिन सुनते और सुनाते हैं, लेकिन हर साल गहराते पानी के संकट के बावजूद हम इसे बचाने के प्रति गंभीर नहीं है। जबकि इस संबंध में हम सभी को मिलकर सोचने की जरूरत है। छोटे-छोटे प्रयासों से हम पानी की बचत कर सकते हैं और अपने बच्चों में जल संरक्षण के संस्कार भर सकते हैं। हमें यह समझना होगा कि पानी प्रकृति की अनुपम भेंट है, जिस पर केवल मानव नहीं प्रकृति में शामिल जीव, जंतुओं व पेड़-पौधों का भी अधिकार है। पानी का गलत तरीके से दोहन सबसे ज्यादा मानव जाति ही कर रही है। अगर पानी की कमी हुई तो यह मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ा खतरा होगा। आओ.. हम सब मिलकर प्रण लें कि पानी व्यर्थ नहीं बहाएंगे, प्रकृति को बचाएंगे। सियासी दलों ने कभी नहीं की पानी की बर्बादी रोकने पर चर्चा

शहर में इस समय जो भी पानी सप्लाई की स्थिति है, उसका तीस फीसद हिस्सा बर्बाद हो जाता है। इससे जाहिर है कि प्रशासन और आम लोगों की नजर में पानी का मोल कितना है। विडंबना है कि कांग्रेस और भाजपा जैसे सियासी दल इस मुद्दे पर भी राजनीति करने से बात नहीं आते। मगर दोनों ही दलों की ओर से कभी पानी की बर्बादी को रोकने को लेकर कोई सुझाव नहीं दिए गए और न ही कोई चर्चा की गई। शहर में इस समय कोई ऐसी संस्था नहीं है जो कि जल बचाने पर काम कर रही हो। स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ में पूरे देश के मुकाबले सबसे ज्यादा पानी की खपत है, लेकिन यहां पानी की बर्बादी नहीं थम रही। जबकि बर्बाद होने वाला पानी बचाया जाए तो रोज करीब तीन लाख लोगों की जरूरत पूरी की जा सकती है। पानी की खपत के मामले में पूरे देश में चंडीगढ़ है नंबर वन

शहर में प्रति व्यक्ति को प्रतिदिन 254 लीटर पानी की खपत है।जो कि देश में सबसे ज्यादा है। जबकि देश में औसतन पानी की खपत प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 135 लीटर है। ऐसे में हम शहरवासियों को खुद अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पीने का पानी के बर्बाद न हो इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा। पानी बर्बाद होने से रोकने के लिए कोई प्लान नहीं

केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ को पानी की बर्बादी कम करने के लिए प्लान बनाने के लिए कहा है। कहा गया है कि इस बर्बादी को 30 से कम कर 20 फीसद लाया जाए। जनस्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर्स का कहना है कि 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने के प्रोजेक्ट को पास कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने पर बर्बादी 15 फीसद रह जाएगी। यह प्रोजेक्ट साल 2027 में शुरू होगा। लेकिन तब तक बर्बादी को रोकने का कोई भी प्लान नहीं है। ऐसे बचाएं पेयजल

- लॉन या बगीचों की सिचाई के लिए मात्र 50 रुपये हर माह भुगतान कर टरशरी वाटर का कनेक्शन ले सकते हैं।

- ट्रीटमेंट प्लांट से 20 एमजीडी टरशरी वाटर बनता है, लेकिन मुश्किल से आठ एमजीडी टरशरी वाटर का प्रयोग होता है।

यह जानकारी आपके लिए जरूरी

- दुनिया की 16 फीसद आबादी अकेले भारत में

- एक सेकेंड में नल से टपकने वाली बूंद से 21 हजार गैलन पानी बर्बाद हो जाता है। प्रतिदिन एक व्यक्ति कितना पानी का करता है प्रयोग

पीने के लिए- दो से पांच लीटर

नहाने के लिए- 50 लीटर

शौच के लिए - 50 लीटर

अन्य कामों के लिए - 25 लीटर हर किसी को पानी की बर्बादी रोकने के लिए कदम उठाना होगा। एक-एक बूंद कीमती है। दैनिक जागरण की ओर से शुरू किए गए अभियान में नगर निगम के अधिकारी और पार्षद अपनी भूमिका निभाएंगे। लोगों के पास शहर के पानी को बचाने के लिए अच्छे सुझाव हों तो उसे नगर निगम को जरूर बताएं। छोटी-छोटी बचत कर शहरवासी इस मामले में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं।

- रविकांत शर्मा, मेयर, नगर निगम हमारी संस्था दैनिक जारगण द्वारा शुरू किए गए अभियान से जुड़ेगी। शपथ दिलाकर लोगों को जागरूक किया करेगी। बच्चों को भी पानी की बचत करने के लिए जागरूक करने की जरूरत है। स्कूलों में बच्चों को अवेयर करने के लिए यदि कदम उठाएं जाएं इसके काफी अच्छे परिणाम आएंगे।

- बलजिदर सिंह बिट्टू, चेयरमैन, फासवेक ।

- 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू होने से भी 15 फीसद पानी होगा बर्बादी

3 लाख लोगों की प्यास बुझाई जा सकती है रोजाना यदि पानी की बर्बादी रुके तो

- 254 लीटर औसतन पानी की खपत प्रतिदिन है शहर में प्रति व्यक्ति के हिसाब से

- 135 लीटर औसतन पानी की खपत है प्रति व्यक्ति प्रतिदिन देश के अन्य हिस्से में

-107 एमजीडी पानी की खपत हो रही है शहर में इस समय 7696204842 पर साझ करें विचार

शहर में पानी की बर्बादी को रोकने के लिए आप अपने सुझाव 7696204842 पर दें। ऐसा करके आप भी इस अभियान के साथ जुड़कर अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। आए हुए सुझावों को प्रशासन और नगर निगम तक पहुंचा जाएगा। अगर कहीं पानी की बर्बादी हो रही है तो इसकी भी तस्वीर शेयर करें।

chat bot
आपका साथी