चंडीगढ़ में 30 फीसद नए व्यापारियों को व्यापार मंडल की कार्यकारिणी में मिलेगी जगह, चरणजीव अगले सप्ताल करेंगे गठन

चंडीगढ़ में व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद अब कार्यकारिणी के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। नवनियुक्त अध्यक्ष चरणजीव सिंह अगले सप्ताह कार्यकारिणी का गठन कर देंगे जिसके तहत 40 से ज्यादा व्यापारियों को पदाधिकारी बनाकर अडस्ट किया जाएगा

By Vinay kumarEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 11:57 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 11:57 AM (IST)
चंडीगढ़ में 30 फीसद नए व्यापारियों को व्यापार मंडल की कार्यकारिणी में मिलेगी जगह, चरणजीव अगले सप्ताल करेंगे गठन
चंडीगढ़ में व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद कार्यकारिणी के गठन की तैयारी शुरू हो गई है।

चंडीगढ़, जेएनएन। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद अब कार्यकारिणी के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। नवनियुक्त अध्यक्ष चरणजीव सिंह अगले सप्ताह कार्यकारिणी का गठन कर देंगे जिसके तहत 40 से ज्यादा व्यापारियों को पदाधिकारी बनाकर अडस्ट किया जाएगा जिसमें शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी शामिल होंगे। पदाधिकारी बनने के लिए व्यापारियों ने लाबिंग भी शुरू कर दी है। व्यापार मंडल के चार महासचिव बनने हैं। महासचिव बनने के लिए अधिकतर व्यापारी प्रयास कर रहे हैं क्योंकि अध्यक्ष के बाद महासचिव का पद अहम होता है। सूत्रों का कहना है कि संजीव चढ्ढा और नरेश महाजन को फिर से महासचिव बनाया जा रहा है।पूर्व अध्यक्ष अनिल वोहरा को भी अहम जिम्मेवारी दी जाएगी।

इस बार युवा व्यापारियों को भी जगह मिलेगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह का कहना है कि करीब 30 फीसद नए व्यापारियों को कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी। मालूम हो कि चरणजीव सिंह को सर्वसम्मति से ही व्यापार मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही व्यापार मंडल में नए सदस्य बनाने की भी प्रक्रिया शुरू होगी। चरणजीव सिंह की ओर से दिवाकर सहूजा को पहले ही व्यापार मंडल का प्रवक्ता बना दिया गया है। मालूम हो कि व्यापार मंडल शहर के व्यापारियों का सबसे बड़ा सगठन है।

नई गठित कार्यकारिणी का कार्यकाल दो साल के लिए होगा। अध्यक्ष का चुनाव भी दो साल के लिए हुआ है। अध्यक्ष चरणजीव सिंह इस समय नगर निगम के मनोनीत पार्षद भी है। चरणजीव सिंह इससे पहले भी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं।मालूम हो कि व्यापार मंडल के 375 सदस्य है जो कि मतदान करेंगे।

chat bot
आपका साथी