चंडीगढ़ में 26.88% लाेगों ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज, टीकाकरण में शहर देशभर में 8वें नंबर पर

Corona Vaccination in Chandigarh कोरोना टीकाकरण (Vaccination) के मामले में सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ (Chandigarh) पूरे देश में आठवें स्थान पर है। शहर में अब तक 26.88 फीसद लोग कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। वहीं टीकाकरण मामले में लक्ष्यद्वीप पूरे देश में पहले स्थान पर है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 11:52 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 11:52 AM (IST)
चंडीगढ़ में 26.88% लाेगों ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज, टीकाकरण में शहर देशभर में 8वें नंबर पर
टीकाकरण मामले में चंडीगढ़ देशभर में आठवें स्थान पर है।

चंडीगढ़, जेएनएन। Corona Vaccination in Chandigarh: कोरोना टीकाकरण (Vaccination) के मामले में सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ (Chandigarh) पूरे देश में आठवें स्थान पर है। शहर में अब तक 26.88 फीसद लोग कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। वहीं टीकाकरण मामले में लक्ष्यद्वीप पूरे देश में पहले स्थान पर है। यहां 50.90 फीसद लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। शहर में अब तक 3, 87,088 लोग अपना टीकाकरण करा चुके हैं।

18 से 44 साल की उम्र के अब तक 76,198 लोगों का टीकाकरण किया गया। 24,912 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 14,458 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 22,755 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 14,255 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। विभाग ने 45 से 60 साल की उम्र के 1,10,676 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 13,250 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 76

7,132 लोग वैक्सीन की पहली डोज और 33,444 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

हरियाणा 19.14 और पंजाब में 14.05 फीसद लोग लगवा चुके वैक्सीन की पहली डोज

हरियाणा में 19.14 फीसद और पंजाब में 14.05 फीसद लोग कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगा चुके हैं। दिल्ली में 23.90, उत्तराखंड में 21.92,जम्मू और कश्मीर में 21.86 फीसद लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं।

किस राज्य व यूटी में कितने फीसद लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं

राज्य व यूटी                       वैक्सीन की पहली डोज (फीसद में) लक्ष्यद्वीप                                         50.90 लद्दाख                                            50.36 दादर नगर हवेली                             32.77 गोवा                                              31.69 हिमाचल प्रदेश                                28.50 ऋिपुरा                                           27.29 अंडमान एवं निकोबार द्वीप                26.95 चंडीगढ़                                         26.88

chat bot
आपका साथी